जमशेदपुर से सटे पुड़ीसिली गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

जमशेदपुर के सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के पुड़ीसिली गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में घर के ही एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 11:14 AM (IST)
जमशेदपुर से सटे पुड़ीसिली गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
जमशेदपुर से सटे पुड़ीसिली गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के पुड़ीसिली गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में घर के ही एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चांडिल थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि पांच लोगों की हत्या की गई है। हत्या के आरोप में परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या को चुनु सोरेन ने अंजाम दिया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसने शुक्रवार की रात्रि 3:30 बजे घर में सो रहे अपने बड़े भाई रवि सोरेन उम्र 50 वर्षअ भाभी पार्वती माझी उम्र 40 वर्ष, भतीजा जितेन माझी उम्र 15 वर्ष, सुरेश माझी 13 वर्ष एवं पुरेश माझी उम्र 11 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद सबों को जलाने का प्रयास भी किया। इस क्रम में घर में आग लगा दी। घर के साथ एक शव भी जल गया।

सूचना के बाद सुबह चांडिल पुलिसी और लाशों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त चुन्नू सोरेन को गिरफ्तार कर चांडिल थाना में रखा है। मौके पर दमकल की गाड़ी को बुलाया गया और आग को बुझाया गया। सूचना के बाद जिले के एसपी भी चंदन कुमार सिंहा भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। गिरफ्तार आरोपित पूछताछ में कुछ नहीं बता रहा है। बताया गया है कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया, नशे का सेवन भी कर रखा था।  

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चुनु अभी भी नशे में है और पूछने पर सिर्फ इतना ही कह रहा है कि मजाक-मजाक में  मार दिया। आसपास के लोगों ने भी बताया है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

chat bot
आपका साथी