गोल्फ में शुभम को मिला डबल क्राउन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शुभम अदक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्डीह जूनियर्स गोल्फ में डबल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Apr 2018 02:40 AM (IST) Updated:Thu, 05 Apr 2018 02:40 AM (IST)
गोल्फ में शुभम को मिला डबल क्राउन
गोल्फ में शुभम को मिला डबल क्राउन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शुभम अदक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्डीह जूनियर्स गोल्फ में डबल क्राउन के साथ दोहरी खुशी हासिल की। शुभम ने प्ले ऑफ में शौर्या एक्का को मात दी, वहीं कैटेगरी बी में शकीब को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।

ओवरनाइट लीडर शुभम अदक ने बेल्डीह जूनियर्स गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया और पहले प्ले ऑफ होल में शौर्या एक्का को पछाड़ दिया। दोनों ही खिलाड़ियों ने 176 का कार्ड खेला।

कल तक संयुक्त रूप से बढ़त बनाने वाले शकीब दूसरे दिन छह स्ट्रोक पीछे है और वह तीसरे स्थान पर रहे। रक्षिक बसु 184 का कार्ड खेल चौथे व बिनागुड़ी के कृश सूद पांचवें स्थान पर रहे।

कैटेगरी बी में शुभम का जलवा कायम है। यहां भी वह विजेता का खिताब अपने नाम कर चुके हैं, वहीं शकीब को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। रक्षिक तीसरे स्थान पर रहे। कैटेगरी सी में ऋषि विश्वास निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 16 स्ट्रोक आगे चल रहे हैं और उनकी जीत तय है। विरांका पोद्दार दूसरे व शिलांग के मोहित बाला तीसरे स्थान पर रहे।

कैटेगरी डी में सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ स्कोरिंग देखने को मिला। चैंपियन ऋभव वर्मा 160 का कार्ड खेल प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दिया चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने आदित्य खेतान को 11 स्ट्रोक से हरा दिया। आदित्य से आठ स्ट्रोक पीछे रहने वाले अंशुल मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।

कैटेगरी ई में कोलकाता के वारिश मेहता ने स्थानीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं छह स्ट्रोक पीछे रहने वाले आरित गोयल दूसरे व आर्यनान सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

बालिकाओं में यालिसाई वर्मा, साना हुसैन व अनाहात बिंद्रा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी