जागरण की पहल पर बूंद-बूंद बचाने में जुटे जमशेदपुर के स्कूल

दैनिक जागरण की पहल पर जमशेदपुर के स्कूलों ने जल संरक्षण अभियान शुरू किया है। बच्चे लोगों को पानी बचाने वास्ते जागरूक कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 02:00 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 02:00 PM (IST)
जागरण की पहल पर बूंद-बूंद बचाने में जुटे जमशेदपुर के स्कूल
जागरण की पहल पर बूंद-बूंद बचाने में जुटे जमशेदपुर के स्कूल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दैनिक जागरण ने मंगलवार को शहर के दो स्कूलों में जलदान अभियान 'आधा ग्लास पानी' चलाया। इसमें बच्चों को अभियान के बारे में बताया गया और उन्हें जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने ना केवल इस मुहिम को सराहा, बल्कि इसे सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, मानगो

साउथ प्वाइंट स्कूल, मानगो में बच्चों के बीच जलदान, 'आधा ग्लास पानी' कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा सात व आठ के लिए बनाए गए ग्रुप ए में खुशबू कुमारी ने प्रथम, वीणा कुमारी ने द्वितीय और पलक बाजपेयी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9-10 के लिए बनाए गए ग्रुप-बी में योगिता वर्मा ने प्रथम, रवि कुमार ने द्वितीय और शहनाज परवीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके पूर्व यहां 'आधा ग्लास पानी' अभियान के बारे में बच्चों को बताया गया और जलदान के महत्व की जानकारी दी गई। प्राचार्या किरण चोली ने दैनिक जागरण के इस मुहिम की सराहना की। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि इस मुहिम को अपने दैनिक जीवन में लागू करेंगे और जलदान को बढ़ावा देंगे।

लाजपत पब्लिक स्कूल

दैनिक जागरण के अभियान 'आधा ग्लास पानी' में लाजपत पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। मंगलवार को साकची स्थित स्कूल में दैनिक जागरण के मुहिम तहत बच्चों को जल के महत्व और भविष्य में होने वाली जल संकट के बारे में बताया गया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिका के साथ बच्चों ने देश और जनहित में जल बचाने का संकल्प लिया। मुहिम के दौरान स्कूल के बच्चों ने फैंगकार्ड बनाकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। स्कूल के प्राचार्य रंजीत घोष ने दैनिक जागरण के इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे सभी को अपने जीवन में लागू करने वाला मुहिम बताया।

chat bot
आपका साथी