आज से सभी निजी स्कूलों में मिडिल तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से Jamshedpur News

School Time Change injamshedpur. जमशेदपुर के सभी निजी स्‍कूल 12 दिसंबर से बदले समय में संचालित होंगे। इस बाबत जिला शिक्षा अधीक्षक ने निर्देश जारी कर दिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:56 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:33 AM (IST)
आज से सभी निजी स्कूलों में मिडिल तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से Jamshedpur News
आज से सभी निजी स्कूलों में मिडिल तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार सभी निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाओं का संचालन सुबह नौ बजे से होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार के हस्ताक्षर से आदेश निर्गत किया गया है। मंगलवार को जारी आदेश में बढ़ रही ठंड को देखते हुए इस पर अमल 12 दिसंबर से करने का निर्देश दिया गया है। कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होगी।

आमतौर पर शहर में अत्यधिक ठंड बढ़ने से ही स्कूलों का समय बदलता है। अभी वैसी स्थिति नहीं आई है, लेकिन मौसम का उतार-चढ़ाव तेजी से हो रहा है। इससे बच्चों के बीमार होने की शिकायतें मिल रही हैं। दूसरी ओर सरकारी स्कूलों का समय पहले से ही बदल चुका है। जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी किया है।

सामान्य से अधिक है शहर का तापमान

मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया है, जिसके कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली हुई है। आसमान में आंशिक रूप से बादल रहने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में शहर का तापमान बढ़ेगा। तापमान में एक से दो डिग्री के बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी