सावन मिलन में दिखा कई पर्व का संगम

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शनिवार को शहर की महिलाओं ने सावन मिलन का अनूठा आयोजन किया, ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Aug 2017 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 05 Aug 2017 11:59 PM (IST)
सावन मिलन में दिखा कई पर्व का संगम
सावन मिलन में दिखा कई पर्व का संगम

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शनिवार को शहर की महिलाओं ने सावन मिलन का अनूठा आयोजन किया, जिसमें कई पर्व-त्योहार की झलक दिखी। महिलाओं ने इसी में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया, तो राधा-कृष्ण (जन्माष्टमी) के प्रेम का इजहार भी किया। सावन के झूले का आनंद लिया, तो शरीर पर टैटू भी लगवाए। पूजा अग्रवाल के सौजन्य से हुए आयोजन में बबीता जायसवाल, पायल, संगीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल समेत करीब 40 महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी