PPF में करे बचत, 15 साल बाद मिलेंगे 30 लाख रुपए, ये रही पूरी जानकारी
क्या आप जानते हैं कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने खाताधारकाें को जीवन बीमा की सुविधा भी देता है। इसके तहत अधिकतम सात लाख रुपये की बीमा राशि का भु्गतान किया जाता है। पहले यह राशि पांच लाख रुपये थी जिसे हाल ही में बढ़ाया गया है।
जमशेदपुर, जासं। क्या आप जानते हैं कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने खाताधारकाें को जीवन बीमा की सुविधा भी देता है। इसके तहत अधिकतम सात लाख रुपये की बीमा राशि का भु्गतान किया जाता है। पहले यह राशि पांच लाख रुपये थी, जिसे हाल ही में बढ़ाया गया है।
इसके अलावा यदि आप बीमार पड़ जाते हैं या किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में उसके लिए भी राशि का प्रावधान है। यही नहीं, यदि नौकरी की अवधि में कर्मचारी की स्वाभाविक मौत हो जाती है, तो पीएफ विभाग कर्मचारी के आश्रित को एकमुश्त राशि का भुगतान करता है। आपको पता ही होगा कि निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का भविष्य निघि खाता होता है। इसे ईपीएफओ भी कहा जाता है। इस खाते में सैलरी का कुछ हिस्सा काटकर जमा किया जाता है। उतनी ही राशि कंपनी जमा करती है। साठ साल की उम्र के बाद यह पैसा कर्मचारियों को दिया जाता है।
पेंशन खाते में जमा होता 8.33 फीसद
भविष्य निधि विभाग कर्मचारी के वेतन का 12 फीसद उसके खाते में जमा करती है। इतनी ही राशि नियोक्ता या इंप्लायर भी देता है। इसमें से 8.33 फीसद राशि पेंशन योजना में जमा की जाती है, जबकि शेष राशि को प्रोविडेंट फंड में जमा रखा जाता है। बीमा भुगतान इसी कोष से किया जाता है। कर्मचारी की नौकरी के समाप्ति वर्ष में जो भी मूल वेतन व महंगाई भत्ता होता है, उसी के आधार पर जो राशि हाेती है, उसका 35 गुना बीमा का दावा भुगतान किया जाता है।