पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की कल आएगी अगली पुस्तक ‘रहबर की राहजनी’, इस बार रघुवर निशाने पर
Saryu Roy New Book. इस पुस्तक में वर्णित भ्रष्टाचार की घटनाओं की जांच झारखंड सरकार की संस्था एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही है। अब रामनवमी के दिन प्रकाशित होने जा रही दूसरी पुस्तक लौह अयस्क घोटाले पर आधारित है।
जमशेदपुर, जासं। झारखंड सरकार में शासन की सर्वोच्च व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली विधायक सरयू राय की अगली पुस्तक ‘रहबर की राहजनी’ बुधवार को आएगी। इससे पहले मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला पर सरयू राय की किताब ‘लम्हों की खता’ जुलाई 2020 में प्रकाशित हुई थी।
सरयू के मुताबिक मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला के बारे में पुस्तक में वर्णित भ्रष्टाचार के एक भी बिंदु का खंडन किसी ने नहीं किया। इस पुस्तक में वर्णित भ्रष्टाचार की घटनाओं की जांच झारखंड सरकार की संस्था एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही है। अब रामनवमी के दिन प्रकाशित होने जा रही दूसरी पुस्तक लौह अयस्क घोटाले पर आधारित है। इसमें झारखंड में गत पांच वर्ष में हुए लौह अयस्क घोटाला के बारे में विस्तार से पूरी बात लिखी गई है।
192 पृष्ठ की इस पुस्तक का मूल्य 200 रुपये
192 पृष्ठ की इस पुस्तक का मूल्य 200 रुपये है। ऑनलाइन खरीददारों को पुस्तक मात्र 100 रुपये में उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि ‘लम्हों की खता’ की तरह यह पुस्तक भी हाथों हाथ ली जाएगी। यह पुस्तक भी रुचिकर व उपयोगी साबित होगी और सरकार के शीर्ष पर आसीन किरदारों के असली षड्यंत्रकारी चेहरों से आपको अवगत कराएगी।
श्री @roysaryu जी की लिखी धमाकेदार पुस्तक “रहबर की राहजनी” श्री रामनवमी को प्रकाशित होगी. झारखंड सरकार में शासन की सर्वोच्च व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली विधायक सरयू राय की तथ्य आधारित पुस्तक “लम्हों की ख़ता” जुलाई 2020 में प्रकाशित हुई थी. (1/5) pic.twitter.com/ZLAaEvVPAT मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला के बारे में पुस्तक में वर्णित भ्रष्टाचार के एक भी बिन्दु का खंडन किसी ने नहीं किया. इस पुस्तक में वर्णित भ्रष्टाचार की घटनाओं की जाँच झारखंड सरकार की संस्था एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही है.(2/5) pic.twitter.com/a4ETq1QSmX— Office Of Saryu Roy (@saryuroyoffice) April 19, 2021 अप्रैल 2021 में श्री रामनवमी के दिन सरयू राय की दूसरी पुस्तक प्रकाशित होने जा रही है. यह पुस्तक झारखंड में विगत 5 वर्षों में हुये लौह अयस्क घोटाला के बारे में है.पुस्तक का प्रकाशन पूर्व की भाँति नेचर फ़ाउंडेशन,राँची और मुद्रण झारखंड प्रिंटर्स, जमशेदपुर द्वारा किया जा रहा है.(3/5) pic.twitter.com/HB8bG1hBGh— Office Of Saryu Roy (@saryuroyoffice) April 19, 2021 श्री रामनवमी, 21. 4. 2021 को प्रकाशित हो रही 192 पृष्ठों की क़ीमत ₹200 रखा गया है. ऑनलाइन खरीददारों को पुस्तक मात्र ₹100 में उपलब्ध होगी. पुस्तक का मुख पृष्ठ एवं एवं बैक पृष्ठ आपके अवलोकनार्थ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है.(4/5) pic.twitter.com/ZJEVbGRN9p— Office Of Saryu Roy (@saryuroyoffice) April 19, 2021 उम्मीद है कि जिस तरह आपने “लम्हों की ख़ता” को हाथों हाथ लिया था वैसे ही यह पुस्तक भी आपके लिये रुचिकर एवं उपयोगी साबित होगी और सरकार के शीर्ष पर आसीन किरदारों के असली षड्यंत्रकारी चेहरों से आपको अवगत करायेगी.(5/5) pic.twitter.com/2iNNyGbAn0— Office Of Saryu Roy (@saryuroyoffice) April 19, 2021