कुमार संकल्प व उत्कर्ष को मिली बढ़त

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कुमार संकल्प व कुमार उत्कर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेआरडी ट

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 03:05 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 03:05 AM (IST)
कुमार संकल्प व उत्कर्ष को मिली बढ़त

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कुमार संकल्प व कुमार उत्कर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे झारखंड राज्य चेस (अंडर-9 व अंडर 13) चैंपियनशिप के चौथे राउंड की समाप्ति के उपरांत बढ़त बना ली।

अंडर-9 बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के कुमार संकल्प ने धनबाद के इशांत कुमार को, अंकुश कुंडू ने आदित्य मित्रा को, धनबाद के अर्चित मित्तल ने रांची के तीर्थ श्रेष्ठ को, पूर्वी सिंहभूम के आर्यन शर्मा ने शौर्यम आर्या को तथा धनबाद के कृष्णा कुमार साव ने पूर्वी सिंहभूम के हर्ष कुमार झा को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

अंडर-9 बालिका वर्ग में सरायकेला की कौशिका कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम की द्युति चक्रवर्ती को, धनबाद की चेल्सी मित्तल ने पूर्वी सिंहभूम की समायरा दोषी को, कृति कुमारी ने लिजा सिन्हा को, सिद्धि नागेलिया ने सारा जैन को व धनबाद की प्रतिभा सिंह ने त्रियानी मित्रा को पराजित किया।

अंडर-13 बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के कुमार उत्कर्ष ने शाश्वत पॉल को, संचित मुखर्जी ने अमृतांशु कुशवाहा को, सात्विक रथ ने शुभम सिंह मुंडा को व मो. आफाक तबिश ने सायन कुंडू को पराजित किया। वहीं नीतेश तिवारी ने धनबाद के नीतिन को अंक बांटने पर मजबूर किया।

अंडर-13 बालिका वर्ग में आस्था रानी भुइयां ने सुचरिता चक्रवर्ती को, प्रचेता अग्रवाल ने जोएल सिन्हा को, प्रकृति सिंह ने अरिशा सिराज को, अनन्या दास ने प्रियाशी अग्रवाल को, चारु अग्रवाल ने एस श्वेताश्री को मात देकर पांचवें राउंड में प्रवेश किया।

chat bot
आपका साथी