Sadhucharan Mahato Funeral Procession: इचागढवासियों ने नम आंखों से दी साधु चरण महतो को विदाइ

Sadhucharan Mahato Funeral Procession साधुचरण महतो की अंतिम दर्शन यात्रा बुधवार सुबह चांडिल के लिए निकली। यात्रा सबसे पहले चांडिल स्टेशन से चांडिल स्थित आवाज पहुंचा जहां पर श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तमाम दल के नेता उपस्थित थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 05:21 PM (IST)
Sadhucharan Mahato Funeral Procession:  इचागढवासियों ने नम आंखों से दी साधु चरण महतो को विदाइ
पूर्व विधायक साधुचरण महतो को अंतिम विदाइ देने पहुंचे लोग।

चांडिल, जागरण संवाददाता। इचागढ के लोगाें ने नम आंखों से अपने पूर्व विधायक साधु चरण महतो को विदाई दी। मालूम हो कि मंगलवार को कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान साधुचरण महतो की मौत हो गयी थी। मंगलवार शाम को कोलकाता से शव लाकर टीएमएच में रखा गया था। साधुचरण महतो की अंतिम दर्शन यात्रा बुधवार सुबह चांडिल के लिए निकली। यात्रा सबसे पहले चांडिल स्टेशन से चांडिल स्थित आवाज पहुंचा जहां पर श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तमाम दल के नेता उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि देनेवालों में मुख्यरूप से रांची के सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, आदित्यपुर उपमहापौर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, हरे लाल महतो, सत्नारायण महतो उर्फ माकड़ महतो, झामुमो के जिला सचिव बुद्धेश्वर मरांडी, मोहम्मद रशीद खान सहित हजारों समर्थक उनके आवास पर इकट्ठा होकर नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा पहुंचते ही कार्यकर्ता जोर-जोर से नारे लगा रहे थे। साधु महतो जिंदाबाद, साधु महतो अमर रहे के नारों से पूरा चांडिल गूंज गया। कई जगह पर महिलाओं को रोते हुए भी देखा गया। बहरहाल , इचागढ़ वासियों के लिए साधु महतो अब उनकी यादों में ही रह गए।

chat bot
आपका साथी