Fani: ओडिशा के फणि प्रभावितों की मदद को बढ़े झारखंडवासियों के हाथ, भेजी जा रही राहत सामग्री

relief. ओडिशा के फणि तूफान प्रभावितों की मदद के लिए पड़ोसी झारखंड के लोगों ने हाथ बढ़ाये हैं। कई संस्थाएं राहत सामग्री जमा कर प्रभावित इलाकों में भेज रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 15 May 2019 12:28 PM (IST) Updated:Wed, 15 May 2019 12:28 PM (IST)
Fani:  ओडिशा के फणि प्रभावितों की मदद को बढ़े झारखंडवासियों के हाथ, भेजी जा रही राहत सामग्री
Fani: ओडिशा के फणि प्रभावितों की मदद को बढ़े झारखंडवासियों के हाथ, भेजी जा रही राहत सामग्री

जमशेदपुर, जेएनएन। fani ओडिशा के फणि तूफान प्रभावितों की मदद के लिए पड़ोसी झारखंड के लोगों ने हाथ बढ़ाये हैं। कई संस्थाएं राहत सामग्री जमा कर प्रभावित इलाकों में भेज रही है। इसी क्रम में बुधवार को उत्कल एसोसिएशन, जमशेदपुर की सात सदस्यीय टीम ओडिशा के पुरी जिले के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुई। टीम में जयराम दासपात्रा, मनोरंजन गौड़, दिलीप कुमार साहू, अशोक कुमार सामंत, अशोक महांती, सरोज कुमार गौड़ और अशोक कुमार दास शामिल हैं। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत कुमार पति एवं एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर संजय पात्रा ने हरी झंडी दिखाकर राहत टीम को गाड़ी को रवाना किया। राहत सामग्री जुटाने में एसोसिएशन के ट्रस्टी मनोरंजन दाश के साथ डॉ श्रीधर प्रधान, डॉ सीमांचल राउल, तरुण कुमार महांती, पवित्र मोहन जेना, प्रो अशोक कुमार महापात्र, सच्चिदानंद दाश, मनीष दाश, बादल भूइयां, विभूतिभूषण नायक, विजय लक्ष्मी दास, मनोरंजन स्वांई, दीपक नायक, संजय महांती, भक्त वत्सल साहु, कामिनी कांत बोस, प्रदीप कुमार दास, किशोर कुमार नायक, डॉ नगेंद्र कुमार दास,  युगल किशोर महांती, सुकांत कुमार दाश, जय प्रकाश महांती, सीफन महांती, सौमेंद्र भूइयां एवं कदमा उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

झींकपानी से भी भेजी गई राहत सामग्री

झींकपानी से तीन ट्रक राहत सामग्री मंगलवार को ओडिशा भेजी गई थी। इन ट्रकों को कमिश्नर विजय कुमार सिंह और एसीसी चाईबासा सीमेंट वर्क्‍स के निदेशक गणोश चंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इन ट्रकों में रेडी टू ईट फूड, मोमबत्ती, माचिस, टार्च, टूथ पाउडर, नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन, मच्छर मारने की क्वाएल, तौलिया, बच्चों के फूड व न्युटिशंस और दवाएं थीं। ये राहत सामग्री एसीसी चाईबासा सीमेंट वर्क्‍स ने एकत्र की थी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी