बारीगोड़ा निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह की हत्या, तालाब के पास मिली लाश Jamshedpur News

murder in Jamshedpur. बारीगोड़ा कृति मैदान क्षेत्र निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह ( 47 वर्ष ) की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 11:57 AM (IST)
बारीगोड़ा निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह की हत्या, तालाब के पास मिली लाश Jamshedpur News
बारीगोड़ा निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह की हत्या, तालाब के पास मिली लाश Jamshedpur News
जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर के  बारीगोड़ा कृति मैदान क्षेत्र निवासी राज किशोर सिंह उर्फ मंटू सिंह  (  47 वर्ष )  की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। मंटू सिंह का शव बामनगोड़ा - सोपोडेरा छठ तालाब के पास स्थित कलवर्ट के नीचे से बरामद हुआ।
मंटू सिंह के दोनों बेटों ने सुबह लगभग 7: 15 बजे शव को कलवर्ट के नीचे से बाहर निकाला। मृतक के चेहरे एवं नाक पर गंभीर चोट के निशान पाए गए जिससे खून का रिसाव हो रहा था। सूचना पाकर परसूडीह थाना के एएसआई श्याम नारायण ओझा अन्य पुलिस कर्मियों के संग घटनास्थल पर पहुंचे तथा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। घटना स्थल के पास शराब की खाली बोतलें , प्लास्टिक का ग्लास एवं पानी की खाली बोतलें पड़ी थी। वहीं घटनास्थल के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। मोबाइल के कॉल डिटेल से अनुसंधान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
पूर्व में मारी गई थी एक युवक को गोली
स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी उक्त स्थान पर एक युवक को गोली मारी गई थी। जिसे घायलावस्था में पुलिस इलाज के लिए ले गई थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि कलवर्ट पर देर रात तक शराबियों एवं असमाजिक तत्त्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां अक्सर मारपीट की घटनाएं घटित होती है। लोगों ने उक्त क्षेत्र में पुलिस गश्त की मांग की।
chat bot
आपका साथी