रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करेगी जनवादी जल सेना

जागरण संवाददाता जमशेदपुर गोलमुरी के आकाशदीप प्लाजा में रविवार की शाम हुई जल संसद में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 09:01 AM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 06:35 AM (IST)
रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करेगी जनवादी जल सेना
रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करेगी जनवादी जल सेना

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गोलमुरी के आकाशदीप प्लाजा में रविवार की शाम हुई जल संसद में जनवादी जल सेना ने इलाके में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। इस जल सेना में ज्यादातर लेखक और कवि हैं। सभी ने फैसला किया है कि वह अपने लेखन और कविता के जरिए भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देंगे।

इसके अलावा वह मोहल्लों में जाकर लोगों को भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में समझाएंगे। जल संसद में जल सेना के अध्यक्ष अशोक शुभदर्शी ने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग बेहद जरूरी है। जितना हम पानी जमीन से निकाल रहे हैं। उतना हम धरती को नहीं दे रहे। कम से कम जितना हम पानी निकाल रहे हैं। उसका 40 फीसद धरती में रिचार्ज किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसके लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान की बात कही। उन्होंने कहा कि लेखक और कवियों को लोग पढ़ते हैं। उनके विषय से लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए लेखक और कवियों ने फैसला किया है कि वह अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और भूगर्भ जल को रिचार्ज करने के विषय पर भी लेख और कविताएं लिखेंगे। गौरतलब है कि दैनिक जागरण मार्च से कितना कितना पानी अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत पहले शहर में जल संकट को उभारा गया। जल संकट के कारण ढूंढे गए। इसके बाद दैनिक जागरण कार्यालय में विभिन्न समितियों और बुद्धिजीवियों के संगठनों को बुलाकर जल संकट को लेकर मंथन किया गया। मंथन में सामने आया कि जल संकट से निबटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और बरसात के जल का संग्रह करना जरूरी है। बरसात का जल संग्रह करने के लिए प्रशासन तालाब और झील की खुदाई कराएगा। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी जोर देना जरूरी है। इसलिए दैनिक जागरण ने विभिन्न इलाकों में जाकर बुद्धिजीवियों के साथ जल्द संसद कर शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। इस अभियान का काफी असर हो रहा है। अब तक कई लोग और संस्थाएं अपने अपने परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने को तैयार हो गए हैं।

-----

अशोक शुभदर्शी बने जनवादी जल सेना के अध्यक्ष

जनवादी जल सेना में अशोक शुभदर्शी, शैलेंद्र अस्थाना, केके लाल, श्यामल सुमन, गंगा प्रसाद, अरुण, नवीन कुमार अग्रवाल, उदय प्रताप, विमल किशोर विमल, अजय मुस्कान, आशुतोष चौबे और वरुण प्रभात हैं। सब ने सर्वसम्मति से अशोक शुभदर्शी को जनवादी जल सेना का अध्यक्ष चुना। जल सेना शहर में पानी की बर्बादी रोकने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने का काम करेगी।

chat bot
आपका साथी