चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम के खिलाफ मेंस कांग्रेस ने शुरू किया मौन धरना - प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

चक्रधरपुर मंडल में कार्मिक स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत 150 से अधिक कर्मचारियों को टाइम बांड प्रमोशन का लाभ मिलना है लेकिन पिछले तीन-चार माह से एडीआरएम विनोद कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों के प्रमोशन की फाइल रोक दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 30 Dec 2021 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 30 Dec 2021 02:53 PM (IST)
चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम के खिलाफ मेंस कांग्रेस ने शुरू किया मौन धरना - प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह
कार्यवाहक महामंत्री शशि मिश्रा के नेतृत्व में रेल अधिकारियों की मनमानी का विरोध कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल की ओर से गुरुवार को मौन धरना -प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें मेंस कांग्रेस चक्रधरपुर मंडल के कार्यवाहक महामंत्री शशि मिश्रा के नेतृत्व में रेल अधिकारियों की मनमानी का विरोध कर रहे हैं। शशि मिश्रा का कहना है कि चक्रधरपुर मंडल में कार्मिक, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत 150 से अधिक कर्मचारियों को टाइम बांड प्रमोशन का लाभ मिलना है लेकिन पिछले तीन-चार माह से एडीआरएम विनोद कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों के प्रमोशन की फाइल रोक दी है।

यदि कर्मचारियों को समय पर टाइम बांड प्रमोशन का लाभ नहीं मिला तो सातवें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार न तो उन्हें बढ़े वेतनमान का लाभ मिलेगा और न ही भत्ते। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो सेवानिवृत्त हो जाएंगे लेकिन प्रमोशन नहीं मिलने से उन्हें पुराने वेतनमान पर ही पेंशन मिलेगी। ऐसे में सभी कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान होना तय माना जा रहा है। इसके विरोध में गुरुवार सुबह से चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मेंस कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी चक्रधरपुर मुख्यालय में एकत्रित हुए हैं और एडीआरएम के खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर ही मौन सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि 31 दिसंबर तक मामले का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों का नुकसान तय है।

डीआरएम को भी दी जा चुकी है जानकारी

मेंस कांग्रेस के कार्यवाहक महामंत्री शशि मिश्रा का कहना है कि प्रमोशन के मामले में वे लगभग एक माह पहले एडीआरएम से मिलकर कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ देने की मांग की थी। 15 दिन इंतजार करने के बाद बात नहीं बनी तो डीआरएम वीके साहू से भी मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी गई। डीआरएम ने मेंस कांग्रेस को दो दिन का समय देने की बात कही थी जिसकी मियाद सोमवार को खत्म हो चुकी है। ऐसे में मेंस कांग्रेस संवैधानिक रूप से कर्मचारियों के हित में मौन धरना प्रदर्शन कर रही है। साथ ही इसकी सूचना दक्षिण पूर्व रेल प्रबंधन को भी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी