रेल यात्री कृपया ध्यान देंः ये 10 ट्रेन चल रही है विलंब से, यह ट्रेन तो लगभग साढ़े पांच घंटे से भी अधिक है लेट

चक्रधरपुर मंडल में टाटानगर रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है। यहां से हर दिन 25 से 30 यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। बुधवार को यहां से गुजरने वाली 10 ट्रेन विलंब से चल रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 05 Jan 2022 11:20 AM (IST) Updated:Wed, 05 Jan 2022 11:20 AM (IST)
रेल यात्री कृपया ध्यान देंः ये 10 ट्रेन चल रही है विलंब से, यह ट्रेन तो लगभग साढ़े पांच घंटे से भी अधिक है लेट
हल्दिया सुपरफास्ट एक्स्प्रेस भी तीन घंटे 33 मिनट की देरी से चल रही है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल में टाटानगर रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है। यहां से हर दिन 25 से 30 यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। बुधवार को यहां से गुजरने वाली 10 ट्रेन विलंब से चल रही है। विलंब से चलने वाली पहली ट्रेन है हावडा से चलकर बड़बिल को जाने वाली 12021 बडबिल जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह मिनट की देरी से चल रही है।

अब यह ट्रेन सुबह नौ बजकर 52 मिनट के बजाए नौ बजकर 58 मिनट पर आने की संभावना है। वहीं, बड़बिल से चलकर हावडा को जाने वाली 58104 बड़बिल टाटा पैसेंजर भी 23 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 33 मिनट पर आने की संभावना है। इसके अलावा हटिया से चलकर टाटानगर को आने वाली 18602 हटिया टाटा एक्सप्रेस भी 17 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह साढ़े 10 बजे के बजाए 10 बजकर 47 मिनट पर आने की सूचना है। जबकि अहमदाबाद से चलकर हावडा को जाने वाली 12833 हावडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे चार मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह नौ बजकर 20 मिनट के बजाए 11 बजकर 24 मिनट पर आने की संभावना है।

 ये ट्रेनें भी चल रहीं लेट

इसके अलावा मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर कामाख्या को जाने वाली 22511 कामाख्या कर्मूभूमि एक्सप्रेस भी एक घंटे 28 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 33 मिनट के बजाए शाम चार बजकर एक मिनट पर आएगी। वहीं, नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर को जाने वाली 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे 25 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 40 मिनट के बजाए शाम चार बजकर पांच मिनट पर आने की संभावना है। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर हावडा को जाने वाली 12261 हावडा एसी दुरंतो एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पांच मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा चार बजे के बजाए चार बजकर 20 मिनट पर आएगी।

हल्दिया सुपरफास्ट एक्स्प्रेस भी तीन घंटे 33 मिनट लेट

इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से चलकर हल्दिया को जाने वाली 12444 हल्दिया सुपरफास्ट एक्स्प्रेस भी तीन घंटे 33 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर तीन बजकर 20 मिनट के बजाए शाम छह बजकर 53 मिनट पर आएगी। जबकि दानापुर से चलकर टाटानगर को आने वाली 18184 टाटानगर सुपर एक्सप्रेस भी चार मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा पांच बजे के बजाए पांच बजकर 19 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी। इसके अलावा हावडा से चलकर रांची को जाने वाली 22891 रांची इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम चार बजकर 40 मिनट के बजाए छह बजकर 10 मिनट पर आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी