विपक्ष का दावा, 24 का झारखंड बंद होगा ऐतिहासिक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड सरकार की तानाशाही व बड़कागांव में चार निर्दोष ग्रामी

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 02:48 AM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 02:48 AM (IST)
विपक्ष का दावा, 24 का झारखंड बंद होगा ऐतिहासिक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड सरकार की तानाशाही व बड़कागांव में चार निर्दोष ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या के विरोध में 24 अक्टूबर को विपक्षी दल संयुक्त रूप झारखंड में ऐतिहासिक बंद करायेंगे। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गुरुवार को निर्मल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि दो साल के कार्यकाल में रघुवर सरकार हर मामले में फेल है। सरकार जमीन की लूट के लिए गुंडों की तरह काम कर रही है। उन्होंने अपने जीवन में ऐसी सरकार नहीं देखी। सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है। गोला में दो तथा बड़कागांव में चार ग्रामीणों की हत्या इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गोला में 90 रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर गोली मार दी गई। सैकड़ों लोगों पर केस किया गया। बड़कागांव में चिता व कफन सत्याग्रह चल रहा था। सरकार के आदेश पर पुलिस तड़के चार बजे पहुंची और गोलियां बरसाकर चार लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून पर अमल करे। हजारीबाग के एमपी व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भी मामले की न्यायिक जांच कराने की बात कही थी लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी बात नहीं मानी।

बोले नहीं, तारीख बताएं सरयू

राज्य सरकार के मंत्री सरयू राय भी सरकार के कामकाज पर अंगुली उठा रहे हैं और मंत्रिमंडल से बाहर आने की बात कह रहे हैं, इस सवाल पर सहाय ने कहा, वह कई बार बोल चुके हैं। वह ऐसा कब करेंगे, इसकी तारीख बतानी चाहिए।

सीपीएम के गोपीचंद बख्शी ने कहा कि रघुवर सरकार केवल आरएसएस व मोदी के इशारे पर चल रही है।

-----

आज से शुरू होगा आंदोलन

निर्मल गेस्ट हाउस में झारखंड बंद को लेकर सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलायी गई थी। झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह के अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बंद को सफल बनाने के लिए 21 अक्टूबर की शाम पांच बजे साकची गोलचक्कर पर सभा होगी। 22 को मोटरसाइकिल जुलूस तथा 23 अक्टूबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ताराचंद्र भगोरा, जिलाध्यक्ष विजय खां,सीपीएम गोपीचंद बक्शी, देवेंद्र नाथ चांपिया, बन्ना गुप्ता, बलदेव सिंह, सीपीआई के शशि कुमार, एसयूसीआई के सुमीत राय, झाविमो के समीर महंती, जदयू के डा. पवन पांडेय, राजद से राधेप्रसाद यादव, नसीम अंसारी, बबुआ सिंह, जयशंकर पांडेय, शशि मिश्रा, उषा सिंह, पप्पू सिंह, आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, माले से ओमप्रकाश, उमेश चौधरी, शंभू मंडल, हेमंत सिंहदेव, आलोक वाजपेयी आदि शामिल हुए

chat bot
आपका साथी