पीआरएमसी ने नरवा को दी मात

पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब (पीआरएमसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग में नरवा पहाड़ स्पोर्टिग क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 07:10 PM (IST)
पीआरएमसी ने नरवा को दी मात
पीआरएमसी ने नरवा को दी मात

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब (पीआरएमसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मुकाबले में नरवा पहाड़ स्पोर्टिग क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया।

शुरुआत में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। भले ही नरवा पहाड़ स्पोर्टिग क्लब को हार नसीब हुई हो, लेकिन उसने पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब को मैदान पर पसीने बहाने पर मजबूर किया। पहली सफलता हासिल करने के लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब को हाड़ तोड़ मेहनत करनी पड़ी। खेल के 40वें मिनट में सोमरा माझी ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर दिया। गोल खाकर बौखलाई नरवा पहाड़ की सेना ने जवाबी हमला किया, लेकिन आपसी तालमेल के अभाव में उसे सफलता नहीं मिल पाई। मध्यांतर तक पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब 1-0 से आगे था। मध्यांतर के बाद भी उसके हमले में कोई कमी देखने को नहीं मिली। लेकिन नरवा पहाड़ के लड़ाकों ने भी इसका डटकर सामना किया। खेल के 69वें मिनट में पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब के बिकास हांसदा ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। दो गोल से पिछड़ने के बाद नरवा पहाड़ के हौसले पस्त हो गए और अंतिम दम तक उसे सफलता नहीं मिल पाई।

रफ प्ले के लिए रेफरी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब के संजय मुर्मू को 43वें मिनट में, प्रदीप मुर्मू को 58वें मिनट में व नरवा के संतोष सोरेन को 78वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया। मैच के रेफरी आनंदा महतो, मुनिराम सोरेन, सरकार सोरेन व गुजाराम महतो थे।

chat bot
आपका साथी