पीएन सिंह एंड टीम ने टाटा स्‍टील कर्मचारियों से की अपील, वोट देने से पहले पूछे सवाल

Tata Workers Bachao Morcha. टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह एंड टीम ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को नामांकन पत्र भरने के बाद यूनियन बचाओ मोर्चा की ओर से सभी यूनियन सदस्यों से खास अपील की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:30 PM (IST)
पीएन सिंह एंड टीम ने टाटा स्‍टील कर्मचारियों से की अपील, वोट देने से पहले पूछे सवाल
टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्‍यक्ष पीएन सिंह और उनकी टीम के सदस्‍य।

जमशेदपुर, जासं। टाटा वर्कर्स यूनियन में हो रहे चुनाव में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह एंड टीम ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को नामांकन पत्र भरने के बाद यूनियन बचाओ मोर्चा की ओर से सभी यूनियन सदस्यों से अपील की गई है कि वे वोट देने से पहले अपने ऑफिस बियरर और कमिटी मेम्बरों से सवाल पूछे कि टाटा स्टील में मेडिकल एक्सटेंशन बंद करवाने का असली जिम्मेदार कौन है।

टाटा स्टील कर्मचारियों का डीए फ्रीज क्‍यों हुआ। टाटा स्टील में कार्यरत न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का समाधान कब होगा। ट्रेड अप्रेंटिस और जेट की बहाली कंपनी में कब से शुरू होगी। टाटा स्टील कर्मचारियों को बढ़े हुए पेंशन का लाभ कब से मिलेगा। यूनियन में नई कार्यकारिणी के आने के बाद और कौन कौन सी सुविधाएं बंद होंगे। जब कंपनी में सुविधाएं बंद हो रहे थे तो कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कमिटी मेम्बरों ने इसका विरोध किस वजह से नही किया। पीएन सिंह एंड टीम ने इसलिए मजदूरों के हितों को सुनने और समझने वाले योग्य उम्मीदवारों को ही वोट देकर विजय बनाने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी