पीएम मोदी कल गम्हरिया के सोखेन को देंगे कृषि कर्मण पुरस्कार, ये है खास वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गम्हरिया प्रखंड की बुरुडीह पंचायत के मुखिया सह किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोखेन हेम्ब्रम को बेंगलुरु में झारखंड कृषि कर्मण पुरस्कार देंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 10:47 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 11:53 AM (IST)
पीएम मोदी कल गम्हरिया के सोखेन को देंगे कृषि कर्मण पुरस्कार, ये है खास वजह
पीएम मोदी कल गम्हरिया के सोखेन को देंगे कृषि कर्मण पुरस्कार, ये है खास वजह

गम्हरिया, जासं।   Krishi Karman Award प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि के क्षेत्र में धान उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन जनवरी को झारखंड के गम्‍हरिया प्रखंड की बुरुडीह पंचायत के मुखिया सह किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोखेन हेम्ब्रम को बेंगलुरु में झारखंड कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। 

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य के कृषि निदेशक छवि रंजन भी मौजूद रहेेंगे। झारखंड से सरायकेला-खरसावां जिले के सोखेन हेम्ब्रम और गुमला की क्रांति देवी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों को दो करोड़ रुपये भी मिलेंगे। वर्ष 2016-17 में धान उत्पादन में राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। 48.69 हजार टन उत्पादन हुआ था। जबकि उत्पादकता 2841 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रही थी। समारोह में भाग लेने के लिए सोखेन हेम्ब्रम मंगलवार को ही बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। कहा कि यह उनके जीवन का अनमोल क्षण है। तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा है कि जिले के लिए यह गर्व की बात है।

श्रीविधि से की थी धान की खेती

सोखेन हेंब्रम ने वर्ष 2016-17 में श्रीविधि से धान की खेती की थी। पूरे जिले में उनका प्रदर्शन उत्‍कष्‍ट रहा था। सोखने की खासियत है क‍ि वे धान की खेती के अलावा सब्‍जी की खेती करते हैं। बैगन, टमाटर, साग, करेला, लौकी की वे खेती करते हैं। 

chat bot
आपका साथी