पेनड्रोल क्लिप खुलने से रेल अधिकारियों में हड़कंप

रेल कर्मचारी की सतर्कता से शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Aug 2017 02:46 AM (IST) Updated:Sun, 06 Aug 2017 02:46 AM (IST)
पेनड्रोल क्लिप खुलने से रेल अधिकारियों में हड़कंप
पेनड्रोल क्लिप खुलने से रेल अधिकारियों में हड़कंप

संवाद सहयोगी, घाटशिला : रेल कर्मचारी की सतर्कता से शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। जानकारी के अनुसार कानीमोहली रेल हाल्ट के पोल संख्या 177/12-14 के बीच लगभग 15 से 20 पेनड्रोल क्लिप खुला हुए देख कर की-मैन का होश उड़ गया। उसने तत्काल इसकी जानकारी संबंधित पीडब्ल्यूआइ को दी। क्लिप खुलने की सूचना रेलवे के आला अधिकारी को होने पर शनिवार को टीम गठित कर मामले की जांच के लिए कालीमाहली हाल्ट भेजा गया। टीम में खड़गपुर डिविजन के एएससी जगन्नाथ मुर्मू सहित सीआइबी के अधिकारी तथा झाड़ग्राम व घाटशिला आरपीएफ के अधिकारी व जवान भी शामिल थे।

जांच में अधिकारियों ने पाया कि की-मैन की लापरवाही या चूक के कारण क्लिप खुल गई होगी।

ज्ञात हो कि कानीमोहली से नक्सली जयंतो महतो का गांव मात्र तीन किमी. की दूरी पर है। हालांकि वह पश्चिम बंगाल पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुका है।

chat bot
आपका साथी