नाम जपना नहीं , कर्म करना धर्म : अंबिकानंद

प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत रुपुषकुंडी गांव में हिदू मिलन मंदिर एवं सन्यासी पूजा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सन्यासी पूजा रविवार को संपन्न हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 08:33 AM (IST)
नाम जपना नहीं , कर्म करना धर्म : अंबिकानंद
नाम जपना नहीं , कर्म करना धर्म : अंबिकानंद

चाकुलिया : प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत रुपुषकुंडी गांव में हिदू मिलन मंदिर एवं सन्यासी पूजा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सन्यासी पूजा रविवार को संपन्न हो गई। पूजा के अंतिम दिन भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी अंबिकानंद महाराज की देखरेख में वैदिक रीति से विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वामी अंबिकानंद ने कहा कि सिर्फ तिलक लगाना एवं नाम जपना ही धर्म नहीं है वास्तविक धर्म अच्छे कर्म करना है। इंसानियत का परिचय देना है। मानवता का धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर कोरोना से मुक्ति एवं विश्व की शांति के लिए आयोजित यज्ञ में लोगों ने भक्ति भाव से भाग लेकर आहुति दी। पूजा के आयोजन में कमेटी के कार्तिकेश्वर डे, विप्लव डे, चंडीचरण साधु, दीनबंधु डे, किशोर घटवारी, सहदेव नायक, अमृत नायक, कृष्णा नायक, विलास महतो आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा नेताओं ने मऊभंडार में जरूरतमंदो के बीच बांटे कंबल

संस, घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रविवार को मऊभंडार में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा। भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह तोमर, दीपक सिंह, एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमीत पूर्ती एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला आईटी सेल प्रभारी सज्जाद खान ने मऊभंडार के जरूरतमंद महिला-पुरुष को कंबल प्रदान किया। जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती एवं जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि हाल के दिनों में ठंड काफी बढ़ी है। जिससे गरीब महिला व पुरुषों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य सरकार की ओर से भी जरूरतमंदो के बीच सही से कंबल वितरित नहीं की गई। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता अपने स्तर से जरूरतमंदों तक पहुंचकर मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। मकर संक्रांति पर भाजपा नेताओं की ओर से दर्जनों जरूरतमंद के बीच चूड़ा, गुड़, राशन एवं नए वस्त्र का भी वितरण किया गया है।

chat bot
आपका साथी