Jharkhand Assembly Election 2019 : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की खरी-खरी, अब दोस्‍ती नहीं; कुश्‍ती होगी

Jharkhand Assembly Election 2019. आजसू पार्टी के मुखिया सुदेश महतो ने रविवार को इशारों में भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि अब दोस्‍ती नहीं कुश्‍ती होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 06:05 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 :  आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की खरी-खरी, अब दोस्‍ती नहीं; कुश्‍ती होगी
Jharkhand Assembly Election 2019 : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की खरी-खरी, अब दोस्‍ती नहीं; कुश्‍ती होगी

जमशेदपुर, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 201 आजसू पार्टी के मुखिया  सुदेश महतो ने रविवार को इशारों में भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि अब दोस्‍ती नहीं, कुश्‍ती होगी। सुदेश ने पटमदा से पार्टी प्रत्‍याशी रामचंद्र सहिस के पक्ष में पटमदा के  जल्ला कॉलेज मैदान और गोविंदपुर में सभा की।  

सभाओं में सुदेश महतो ने कहा कि इस चुनाव में आजसू पार्टी ने नई राजनीति की शुरुआत की है । हमारी लड़ाई हमने बड़ी कर दी है। इस प्रदेश की जनभावनाओं का आदर करते हुए जनभावनाओं के साथ खड़ा रहना पहली प्राथमिकता है। उनका यह मानना है कि इस राज्य का चुनाव इस राज्य के मुद्दे पर होना चाहिए न कि दिल्ली और पंजाब के मुद्दे पर। राजनीति में अंबेडकर के बनाए संविधान को मानने का अधिकार सभी को मिलना चाहिए। प्रांतवाद की लड़ाई नही होनी चाहिए।  यूपी हो या बिहार- झारखंड सभी जगह रहनेवाले लोगों को समान अधिकार मिलनी चाहिए।

झामुमो का नाम नहीं लेना चाहता

कहा कि  झारखंड मुक्ति मोर्चा का नाम नहीं लेना चाहता क्योकि इनके चर्चे दिल्ली से लेकर पूरे देश में  की जाती  है। इनका इतिहास ही लूट खसोट की राजनीति की।  इनसे  गठबंधन करने वाली पार्टियों को  लोग किस नाम से जानते है ये भी जाहिर है। एक स्वभिमान बेचने वाली पार्टी है तो दूसरी स्वाभिमान को गिरवी रखने वाली पार्टी। 

भाजपा  पर नाम लिए बगैर निशाना

सुदेश महतो ने कहा कि एक बड़े राष्ट्रीय पार्टी के तरफ से प्रचार का जिम्मा  प्रधानमंत्री,गृह मंत्री,मुख्यमंत्री से शुरू होता है तो दूसरी तरफ आपके गांव में रामचंद्र और सुदेश  महतो की शक्ति है। कहा कि  आजकल विकास देखने को मिलता है। एक तरफ बड़े-बड़े प्लांट बंद हो रहे हैं तो दूसरी तरफ तीन दिनों में तीन नेता आए। एक लोहरदगा में प्लांट खोल गए, एक पलामू में प्लांट खोल आए और  एक सिनी में भी प्लांट खोलने की बात कह आए।  कल धर्मेंद्र चाईबासा में भी स्टील प्लांट खोल गए। सुदेश ने सवाल पूछे कि भाई इतना प्लांट इतनी जल्दी खुलता कैसे है।

chat bot
आपका साथी