भाजमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव का मानगो में जोरदार स्वागत

भारतीय जनता मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव का मानगो में जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष का स्वागत भाजमो पश्चिम विधानसभा के सह संयोजक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 08:43 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 08:43 AM (IST)
भाजमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव का मानगो में जोरदार स्वागत
सुबोध श्रीवास्तव का स्वागत करते भाजयुमो कार्यकर्ता।

 जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव का मानगो में जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष के स्वागत भाजमो पश्चिम विधानसभा के सह संयोजक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में किया गया।

मानगो खुदी राम बोस चौक पर भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद व आकाश शाह नें पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव का स्वागत किया। इस दौरान खुदी राम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात सुबोध श्रीवास्तव का स्वागता मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में भाजमो मानगो मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। इसके पश्चात उलीडीह, जवाहरनगर स्थित दया अस्पताल के पास आजादनगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सह अभिनंदन किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत सुबोध श्रीवास्तव नें कार्यकर्ताओ का अभिवादन को स्वीकार करते हुए हर्ष व्यक्त किया ।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने और जन-हित के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एकजुट रहने से हमारे अभिभावक विधायक सरयू राय के उद्देश्यों का पालन हो सकेगा।

स्वागत समारोह में भाजमो आजादनगर मंडल के संयोजक मुस्ताक अहमद, फारूख, मानगो मंडल संयोजक संतोष भगत, राजेश कुमार, सुशीला सिंह, इंदु शेखर सिंह, सुनीता सिंह, प्रिंस, शाहदेव, जीतू पांडेय के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी