हत्या का मुख्य आरोपित व साजिशकर्ता अब तक गिरफ्तार नहीं

मृतक के पिता मदन प्रसाद और मां आशा देवी ने कहा एसएसपी से मिलकर फरार आरोपितों गिरफ्तारी की मांग की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 09:32 PM (IST)
हत्या का मुख्य आरोपित व साजिशकर्ता अब तक गिरफ्तार नहीं
हत्या का मुख्य आरोपित व साजिशकर्ता अब तक गिरफ्तार नहीं

जासं, जमशेदपुर : मानगो दाईगुट्टू के उत्तम कुमार साहू की हत्या के सात दिन बीत गए, लेकिन अब तक मुख्य आरोपित बिचाली, साजिशकर्ता नंदलाल गुप्ता समेत अन्य फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्वजनों में रोष हैं। मृतक के पिता मदन प्रसाद और मां आशा देवी ने कहा एसएसपी से मिलकर फरार आरोपितों गिरफ्तारी की मांग की गई थी। दोबारा एसएसपी से मिलेंगे। उनके बेटे उत्तम की हत्या साजिश के तहत की गई है और इस साजिश में नंदलाल गुप्ता, अनिरुद्ध प्रसाद, सोनू कुमार, दीपक कुमार उर्फ छोटू, सुमित और उसका भाई सुजीत, ददन प्रसाद, सोनू की पत्नी प्रीति देवी, दीपक की पत्नी सुनीता देवी ने शामिल है इन लोगों ने उत्तम की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। 16 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब हैं मानगो थाना की पुलिस हत्या में मृतक के दादा, दादी और बुआ को जेल भेजने के बाद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नही कर रही।

chat bot
आपका साथी