Coronavirus Jamshedpur News Update : 73 दिन में तीस हजार लोगों की हुई कोरोना जांच, एक हजार से अधिक मिले पॉजिटिव

Coronavirus Jamshedpur News Update.गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में एक दिन में सबसे अधिक 84 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एसएसपी ऑफिस के 18 जवान शामिल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 09:16 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 12:41 PM (IST)
Coronavirus Jamshedpur News Update :  73 दिन में तीस हजार लोगों की हुई कोरोना जांच, एक हजार से अधिक मिले पॉजिटिव
Coronavirus Jamshedpur News Update : 73 दिन में तीस हजार लोगों की हुई कोरोना जांच, एक हजार से अधिक मिले पॉजिटिव

जमशेदपुर जासं। Coronavirus Jamshedpur News Update पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार 75 पहुंच गई। अब तक तीस हजार लोगों की जांच हुई है। 12 मई को पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ये दोनों लोग कोलकाता से लौटे थे और घर चले गए थे।

इसके बाद उनका कोरोना जांच करायी गई तो दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल दोनों अपने-अपने घर पर स्वस्थ हैं। उसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। गुरुवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 84 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एसएसपी ऑफिस के 18 जवान शामिल हैं। इससे पूर्व भी एसएसपी ऑफिस के तीन जवान पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उसे सील किया गया था। इसके साथ ही, पोटका में छह, बिरसानगर में दो, मानगो में छह, टेल्को में दो, साकची में तीन, गोलमुरी में दो, बारीडीह में एक, हरहरगुट्टू में एक, बागबेड़ा में एक, डुमरिया में एक, पटमदा में दो, सीतारामडेरा में एक, करनडीह में एक सहित अन्य क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। 84 पॉजिटिव मरीजों में से 57 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ये सभी दूसरे संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। सिर्फ 27 मरीजों का ट्रेवल हिस्ट्री है।

 341 संदिग्धों का लिया गया नमूना 

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 341 संदिग्धों का नमूना लिया गया। अब तक कुल 32000 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 29124 का रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।

 29 मरीज स्वस्थ होकर लौटे 

टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती 29 संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर बुधवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 505 मरीज स्वस्थ हो चुके है।

chat bot
आपका साथी