जुआ खेलने के लिए नहीं दिए पैसे तो आंख फोड़ दी

एक व्यक्ति की आंख फोड़ दी गई। उसका कसूर बस इतना था कि उसने पैसे देने से मना कर दिया था, वह भी जुआ खेलने के लिए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 02:56 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 02:56 PM (IST)
जुआ खेलने के लिए नहीं दिए पैसे तो आंख फोड़ दी
जुआ खेलने के लिए नहीं दिए पैसे तो आंख फोड़ दी

जमशेदपुर (जेएनएन)। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह ऐसी घटना हुई जो आपके रोंगटे खड़ी कर दे। एक व्यक्ति की आंख फोड़ दी गई। उसका कसूर बस इतना था कि उसने पैसे देने से मना कर दिया था, वह भी जुआ खेलने के लिए।

घटना टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट बाजार की है। मनीफीट निवासी रामस्वरूप गुप्ता सुबह करीब साढ़े सात बजे मनीफीट बाजार में चाय पीने गए थे। वे एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान चंद्रशेखर सिंह उर्फ कपूरी उनके पास आया और जुआ खेलने के लिए पैसे देने को कहा। रामस्वरूप ने पैसे नहीं होने की बात कही तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और कांच का गिलास चेहरे पर जोर से फेंक दिया।

आंख में धंसा गिलास का टुकड़ा

गिलास फूट गया और उसका टुकड़ा उनकी एक आंख में जा सका। वे मूर्छित हो‍कर गिर पड़े। आसपास खड़े लोग दौड़े और रामस्वरूप को तत्काल महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज किया और मरहम पटटी की। उनकी  आंख में गहरा जख्म है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं बताया जा सकता कि उनकी आंख अब देख सकती है या नहीं। फ‍िलहाल रामस्वरूप एमजीएम अस्‍पताल में ही भर्ती है।

इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। आरोपित फरार बताया गया है। 

chat bot
आपका साथी