गृह प्रवेश की तैयारी में सजाए जा रहे पीएम आवास के घर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Sep 2017 01:53 AM (IST) Updated:Tue, 05 Sep 2017 01:53 AM (IST)
गृह प्रवेश की तैयारी में सजाए जा रहे पीएम आवास के घर
गृह प्रवेश की तैयारी में सजाए जा रहे पीएम आवास के घर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर

मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत विभिन्न वार्डो में बन रहे आवासों में से कुछ मकानों को झारखंडी कला की रंग में रंगा जा रहा है। मकान के दीवारों पर रंग बिरंगी कलाकृति बनाए गए हैं, जिसे देखते ही हर कोई कलाकृति में खो जाएंगे। मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को पूरे राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकानों को लाभुकों के बीच हैंडओवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गृह प्रवेश दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके मद्देनजर मानगो क्षेत्र में भी दिए गए लक्ष्य के अनुरूप ससमय निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान व अन्य कर्मियों को तेजी से काम में जुट जाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्ण हो चूके आवासों को संबंधित लाभुकों की अनुमति से कलात्मक अंदाज में सजाया संवारा जा रहा है। उन्होंने मकान को रंगीन बना देने से लाभुकों की खुशी दोगुना हो गयी है।

chat bot
आपका साथी