झांटीझरना में विधायक ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

घाटशिला प्रखंड के बीहड़ गांव झांटीझरना पंचायत के भोमराडीह फुटबाल मैदान में सोमवार को विधायक रामदास सोरेन ने कई गांव के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। विधायक ने पंचायत के भोमरडीह बालीडीह भूमरु सिंदरीआम व बालिआम के जरूरतमंदों के बीच 250 कंबल वितरित किया..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:30 AM (IST)
झांटीझरना में विधायक ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
झांटीझरना में विधायक ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

संवाद सूत्र, गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के बीहड़ गांव झांटीझरना पंचायत के भोमराडीह फुटबाल मैदान में सोमवार को विधायक रामदास सोरेन ने कई गांव के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। विधायक ने पंचायत के भोमरडीह, बालीडीह, भूमरु, सिंदरीआम व बालिआम के जरूरतमंदों के बीच 250 कंबल वितरित किया। ठंड के मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक रामदास सोरेन को कई समस्याओं की जानकारी दी।

गांव में लगेगा टावर, युवाओं को मिलेगा रोजगार : विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि झांटीझरना के बीहड़ क्षेत्र के लोगों को संपर्क करने में काफी कठिनाई होती है। इसका मुख्य कारण है, गांव में मोबाइल टावर का नहीं होना। जल्द ही गांव में मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू होगा। लोग घर से फोन पर संपर्क साध सकेंगे। आजादी के 72 साल बाद भी इस क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने वालों की संख्या मात्र पांच है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में कम से कम 10 लोगों को सरकारी नौकरी मिले, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ के पानी को खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। पंचायत क्षेत्र का कोई भी परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा। विधायक ने कहा कि झांटीझरना में मैट्रिक पास करने वालों की संख्या काफी कम है। आप अपने बच्चों को स्कूल भेजिए। शिक्षा से ही क्षेत्र आगे बढ़ सकता है। मौके पर झामुमो जिला सचिव लाल्टू महतो, कालीपदो गोराई, जिला संगठन सचिव जगदीश भगत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बबन राय, गालूडीह झामुमो जोनल प्रभारी वकील हेंब्रम, अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, मुखिया सुकुमार सिंह, मिर्जा हांसदा, विक्टर सोरेन, अजय महतो, सोनाराम सोरेन, रतन महतो, विकास मजूमदार, भादो हांसदा, बबलू हुसैन, अवनी महतो, पिटू महतो, सुभाष सिंह, विजय सिंह, मुकेश मंडल, सुनील सिंह, भरत मुर्मू, दासमत सोरेन, सोनाराम मुर्मू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी