मिथिला सांस्‍कृतिक परिषद चुनाव: सबसे ज्यादा वोट से जीते जेम्को के अजय झा Jamshedpur News

मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी के 33 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ। इसमें सबसे ज्‍यादा मतों से जेम्‍को के अजय झा जीते। दो पहले से निर्विरोध थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:27 AM (IST)
मिथिला सांस्‍कृतिक परिषद चुनाव: सबसे ज्यादा वोट से जीते जेम्को के अजय झा Jamshedpur News
मिथिला सांस्‍कृतिक परिषद चुनाव: सबसे ज्यादा वोट से जीते जेम्को के अजय झा Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी के 33 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्‍न हो गया। इसमें सबसे ज्यादा वोट से जेम्को के अजय कुमार झा को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 548 मत प्राप्त हुए। सबसे कम वोट से कदमा क्षेत्र से वसंत कुमार मिश्र ने चुनाव जीता। उन्हें कुल 295 मत प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव संचालन समिति के डॉ. अशोक अविचल, नंद कुमार सिंह, अजय कुमार झा, डॉ. रवींद्र चौधरी की देखरेख में आयोजित हुई। इस चुनाव में कुल 33 सदस्यों का चयन हुआ और दो सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

शपथ ग्रहण के बाद, आज चुने जायेंगे अध्यक्ष व महासचिव 

मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के बाद सोमवार को अध्यक्ष, महासचिव सहित कई पदों के पदाधिकारियों का चयन होगा। 

कहां से कितने कार्यकारिणी सदस्य चुने गए

क्षेत्र-पदों की संख्या - विजयी प्रत्याशी

आदित्यपुर-05- ललन चौधरी, अरुण कुमार झा, सुरेश कुमार झा, गोपाल चंद्र झा, राजीव रंजन।

सिदगोड़ा -03-धर्मेश कुमार झा लड्डू, राजेश कुमार झा, दिलीप कुमार झा।

बागबेड़ा -04 -विनोद कुमार झा, अशोक कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार झा, रंजीत झा।

मानगो-03 -मोहन ठाकुर, विपिन कुमार झा, चंद्रमोहन पाठक।

बारीडीह-03-राजेंद्र कुमार कर्ण, चंद्रभाल झा, राजीव कुमार मिश्र।

कदमा -04 - चंदन कुमार झा, अखिलेश झा, नवकांत झा, वसंत मिश्र।

सोनारी -02 - लक्ष्मण झा, अमर कुमार झा,

गोलमुरी -02 - राजेश कुमार झा, कैलाश झा

टेल्को -01- सुजीत कुमार झा।

साकची -02 -शिशिर कुमार झा, नवल किशोर झा

गम्हरिया-01-पीतांबर ठाकुर।

गोविंदपुर -01-मिथिलेश कुमार झा।

जेम्को -02 -अजय कुमार झा, राजेश कुमार झा।

बिष्टुपुर -02 - आकाश चंद्र मिश्र, देवेंद्र कुमार झा (निर्विरोध)

इन पदों के लिए होगा चुनाव

अध्यक्ष -01 पद

महासचिव -01 पद

उपाध्यक्ष -04 पद

संयुक्त सचिव -03 पद

सहायक महासचिव -03 पद

कोषाध्यक्ष -01 पद

आंतरिक अंकेक्षक -01 पद

फिर से अध्यक्ष बन सकते हैं ललन चौधरी

मिथिला सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों का चयन सोमवार को होने वाला है। रविवार को विजयी घोषित कार्यकारिणी सदस्यों में अधिक समर्थक पूर्व अध्यक्ष ललन चौधरी के बताये जा रहे हैं। इस कारण ललन चौधरी का फिर से अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इसी तरह के महासचिव के पद डॉ. लक्ष्मण झा का चयन हो सकता है। इन दोनों पदों पर सर्वसम्मति से चयन होने की प्रबल संभावना है।

chat bot
आपका साथी