कोई कहीं से भी लड़ सकता है चुनाव, यही लोकतंत्र : रघुवर

सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद एग्रिको स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:06 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:24 AM (IST)
कोई कहीं से भी लड़ सकता है चुनाव, यही लोकतंत्र : रघुवर
कोई कहीं से भी लड़ सकता है चुनाव, यही लोकतंत्र : रघुवर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद एग्रिको स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। दरअसल, पत्रकारों ने उनसे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से ही सरयू राय के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि दिल्ली का एक प्रोफेसर भी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है। लेकिन, जनता समझदार है। जनता अपने राज्य और अपने क्षेत्र के हित को ध्यान में रखकर ही वोट देती है। 86 बस्तियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर यहां मालिकाना हक देने की बात करने वाले ज्ञानियों को शायद नहीं पता है कि दिल्ली में सीएनटी-एसपीटी एक्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। कोई आदिवासियों को सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ को लेकर भड़का रहा है तो जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बस्तियों को टूटने का हौवा खड़ा कर रहा है। लेकिन, भाजपा सबको साथ लेकर सबका विकास कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक रघुवर दास है तब तक जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की कोई भी बस्ती नहीं टूटेगी। बल्कि अब कंपनी और गैर कंपनी इलाके का भेद भी मिट जाएगा। पूर्वी क्षेत्र की बस्तियों को भी टाटा का पानी और बिजली मिलेगी।

---

बुनियादी सुविधाएं इस बार चुनावी मुद्दा

इस बार के चुनावी मुद्दे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। इसीलिए पूर्वी क्षेत्र में महिला विश्वविद्यालय और प्रोफेशनल ट्रेनिंग सेंटर का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। आदिवासियों के बच्चों को मुर्गी-बकरी पालने की सोच से ऊपर उठाकर डॉक्टर-इंजीनियर बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।

--

बाराद्वारी में हुई भाजपा की सभा

इसके पूर्व बाराद्वारी सब्जी बाजार मैदान में अपने सहित दो अन्य भाजपा प्रत्याशियों के नामाकन के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव स्थिरता, विकास और सुशासन के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी बार 65 पार का जो लक्ष्य दिया है, वह पार्टी के कार्यकर्ता पूरा करेंगे। कहा-अनुशासन भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। इसलिए कार्यकर्ता अनुशासित होकर चुनाव अभियान में जुट जाएं। रघुवर दास ने कहा पूर्वी की जनता मेरे लिए राम है और मैं उनका दास।

chat bot
आपका साथी