संतानों को राष्ट्रभक्त व धर्म रक्षक बनाएं माताएं : प्रज्ञा

माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी माताओं-बहनों को यह प्रबल इच्छा रखनी होगी कि मेरी संतान राष्ट्रभक्त हो।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
संतानों को राष्ट्रभक्त व धर्म रक्षक बनाएं माताएं : प्रज्ञा
संतानों को राष्ट्रभक्त व धर्म रक्षक बनाएं माताएं : प्रज्ञा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा महाला ने धर्म के प्रति माताओं-बहनों को प्रेरित किया। साथ ही हिदू धर्म के अनुसार आचरण करते हुए परिवार में धार्मिक माहौल बनाने का आह्वान किया। माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी माताओं-बहनों को यह प्रबल इच्छा रखनी होगी कि मेरी संतान राष्ट्रभक्त हो। धर्म रक्षक हो। ऐसा मन में विचार करके परिवार एवं समाज का माहौल बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के माध्यम से हिंदू समाज को जागृत करते हुए राष्ट्र की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान हम सभी को देना चाहिए।

वे शनिवार को बिष्टुपुर राम मंदिर में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति महानगर के एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। यह कार्यक्रम महिला शक्ति जागरण के लिए था। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति जागरण करते हुए धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा करने के लिए हमें संकल्पित होना चाहिए। धर्म की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद के दुर्गावाहिनी मातृशक्ति से हर घर की महिलाओं को जोड़ना चाहिए। बताया कि नवंबर में चलने वाले विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक हिदू को जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश मातृशक्ति से अनीता शुक्ला, स्वदेशी जागरण मंच प्रांत की महिला प्रमुख मधुलिका मेहता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ झारखंड प्रदेश से सीमा महापात्रा, जमशेदपुर दुर्गावाहिनी की संयोजक संगीता सेन, मातृशक्ति प्रमुख जयश्री, राची महानगर की मातृशक्ति प्रमुख फूलकुमारी देवी आदि मंचस्थ थीं। जमशेदपुर महानगर के विभिन्न नगरों की मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की माताएं एवं बहनें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थीं। भाजपा से राजपति देवी, गोरक्षा की महिला उपाध्यक्ष सीमा पाडेय, नीरज शर्मा, हरविंदर कौर, वंदना देवी सहित विश्व हिंदू परिषद के 13 नगरों से कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के महानगर के अध्यक्ष अवतार सिंह गाधी ने की। संचालन मंत्री जनार्दन पांडेय ने किया। व्यवस्था में महानगर के उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, गोपी राव के साथ अनिरुद्ध गिरी, संतोष वर्मा, भोला लोहार, जमुना दुबे, उत्तम दास, दीपक वर्मा, राजेश चौबे, संजीत पाडेय, कृष्णकात पाडेय, पिंटू झा, आनंद अग्रवाल, आशु परिहार आदि थे।

chat bot
आपका साथी