केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा करेंगी रिसर्च, जानिए क्या होगा विषय

आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा रिसर्च करेंगी। उनका विषय मुंडारी एवं भोजपुरी लोकगीतों का तुलनात्मक अध्यक्ष होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 02:02 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 02:04 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा करेंगी रिसर्च, जानिए क्या होगा विषय
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा करेंगी रिसर्च, जानिए क्या होगा विषय

जमशेदपुर, जेएनएन। आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा रिसर्च करेंगी। कोल्हान विश्वविद्यालय के विभागीय शोध परिषद ने मीरा के शोध प्रस्ताव को पंजीयन के लिए अनुमोदित कर दिया है।

मीरा मुंडा जमशेदपुर की स्थिति एबीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ मुदिता चंद्रा के निर्देशन में शोध करेंगी। उनका विषय मुंडारी एवं भोजपुरी लोकगीतों का तुलनात्मक अध्यक्ष होगा। मीरा के साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के विभागीय शोध परिषद ने छह अन्य शोधार्थियों के शोध प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है।

लंबे समय से था पीएचडी में रजिस्ट्रेशन का इंतजार

पीएचडी में रजिस्ट्रेशन के लिए लंबे समय से इंतजार हो रहा था। एबीएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मुदिता चंद्रा ने शोध कार्य की शिथिलता और परेशान करने को लेकर पिछले दिनों पत्र लिखा। उसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय में खलबली मच गई। कई शोधार्थियों की संचिकाओं को तलब भी किया गया। एचओडी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी कुलपति प्रोफेसर डॉ. शुक्ला माहांती और रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह की ओर से दिए गए। आखिरकार गुरुवार को विभागीय शोघ परिषद की बैठक हुई और शोध प्रस्‍तावों को अनुमोदित किया गया।

200 विद्यार्थी कर रहे थे इंतजार

200 से अधिक शोधार्थी दो साल से पंजीयन का इंतजार कर रहे थे जबकि वे कोर्स वर्क परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके थे। केयू में पीएचडी में हुए अनियमितता की बात सामने आने के बाद कोर्स वर्क दे चुके छात्रों को रजिस्ट्रेशन से रोक दिया गया था। इन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश 18 दिसंबर 2018 को ही पारित हो चुका है। इसके बावजूद किसी भी शोधार्थी का रजिस्ट्रेशन अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया था। 

chat bot
आपका साथी