रसोईघर में फांसी पर लटक विवाहिता ने दे दी जान Jamshedpur News

पति ने कहा कि सुबह पत्नी खाना पकाने के लिए जल्दी उठ गई थी! अचानक जब नींद खुली तो पत्नी को खोजने लगा। देखा कि किचन में वह फंदे से लटकी हुई थी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 05:55 PM (IST)
रसोईघर में फांसी पर लटक विवाहिता ने दे दी जान Jamshedpur News
रसोईघर में फांसी पर लटक विवाहिता ने दे दी जान Jamshedpur News

घाटशिला /जमशेदपुर (जेएनएन)। कोल्‍हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत घाटशिला-थाना क्षेत्र के कांड़ाडुबा पंचायत स्थित हुलुंग आदिवासी टोला में सोमवार सुबह लगभग चार बजे करीब 22 वर्षीया विवाहिता सरस्वती सोरेन ने अपने घर के रसोईघर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। इधर प्रशिक्षु आइपीएस मनोज स्वर्णग्यार, थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजते हुए मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। घटना के विषय मे मृतका के पति रामचंद्र सोरेन ने बताया मैं ठेकेदार के अधीन इलेक्ट्रिक विभाग में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शादी तीन साल पहले हुई थी। 

सो रहा था पति, नींद टूटी तो लटक चुकी थी पत्‍नी

पति ने कहा कि प्रत्येक दिन की तरह आज सुबह पत्नी खाना पकाने के लिए जल्दी उठ गई थी मुझे समझ में नही आया फिर अचानक जब मैं नींद से जागा और पत्नी को खोजने लगा। तभी मेरा नज़र रसोईघर में रस्सी से लटकती पत्नी पर पड़ी तब मैं आनन-फानन में मेरे पिता श्याम सोरेन एवं चाचा मेघराय सोरेन को  जानकारी दी। इसके पश्चात मेरी पत्नी को उतारा गया।

मेरा मा छितामणि सोरेन पिछले शनिवार को मेरी बहन की ससुराल कांकड़ाझोर पश्चिम बंगाल गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर आज सुबह घर पहुंची है। मेरी पत्नी घाटशिला महाविद्यालय में इंटर की छात्रा थी। हम दोनों का बच्चा नही होने के कारण चिंता में रहती थी। हमेशा बात बात पर गुस्सा हो जाती थी। इतना ही नहीं, कभी कभार गुस्से में रात को घर से बाहर निकल जाती थी। उसकी  मानसिक स्थिति सही नहीं थी। हम दोनों के बीच कभी कोई विवाद नही हुआ। 

मृतका के चाचा ने उसके ससुरालवालों पर लगाया आरोप 

इधर मृतका के चाचा शिबुराम हेम्ब्रम ने ससुरालवालो पर आरोप लगाते हुए कहा हमेशा उसकी  भतीजी पर अत्याचार किया जाता था। दो बार वह ससुराल से भागकर मायके आ गई थी। इतना ही नहीं,  ससुराल वालों ने जबरदस्ती शादी में पहनाई गई कंगन को भी उतरवा दिया था।

कई बार विषय की शिकायत उसने अपनी मां छिता हेम्ब्रम से की थी। पुलिस के अनुसार फिलहाल घटना को देखने से संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही कारणों से पर्दा उठ पायेगा आखिरकार घटना आत्महत्या है या फिर हत्या से जुड़ा हुआ है।

chat bot
आपका साथी