माहेश्वरी महिलाओं में दिखा कुछ अलग करने का उत्साह

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय पूर्वाचल महाधिवेशन शनिवार को शुरू हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 07:00 AM (IST)
माहेश्वरी महिलाओं में दिखा कुछ अलग करने का उत्साह
माहेश्वरी महिलाओं में दिखा कुछ अलग करने का उत्साह

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय पूर्वाचल महाधिवेशन शनिवार को शुरू हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जुगसलाई स्थित माहेश्वरी मंडल परिसर में आयोजित कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण को समर्पित था। महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से इसमें महिलाओं से जुड़े विषयों को शामिल किया गया, जिसमें छह प्रदेशों की 70 महिलाएं भाग ले रही हैं।

अधिवेशन का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, तो इसी कड़ी में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हुई। सुबह से देर शाम तक गायन प्रतियोगिता व अभिनय प्रतियोगिता का दौर चला। इन सभी प्रतियोगिताओं में असम, नेपाल, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिता के विजेता रविवार को पुरस्कृत किए जाएंगे। शनिवार को जज की भूमिका में शोभा सदानी, रुपल मोहता, सरला काबरा, अरुण लड्ढा व श्याम बागड़ी शामिल थे।

--

टॉक शो का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान टॉक शो का आयोजन भी किया गया। इसमें शोभा सदानी, अरुण बागड़ी, श्याम बागड़ी ने अपने विचार साझा किए। शनिवार शाम को महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में अतिथि के रुप में जुस्को के प्रबंध निदेशक तरुण डागा, अरुण लड्ढा, सरला काबरा, शोभा सदानी, मंजू कोठारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शोभा सदानी ने कहा कि महिला को अपना अस्तित्व बनाने के लिए हमेशा आगे बढ़ने की सोचना चाहिए। यूथ के साथ मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। अरुण लड्ढा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को जागरुक होने की जरुरत है। महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवार में जन्मी कन्या को भी लड़कों की तरह ही देखना चाहिए। उनमें किसी तरह का भेदभाव नहीं रखना चाहिए।

---------

मिसेज इंडिया यूनिवर्स रुपल ने बढ़ाया हौसला

माहेश्वरी मंडल के अधिवेशन में 2019 की वायरस मिसेज इंडिया यूनिवर्स रुपल मोहता ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' विषयक कार्यक्रम को संबोधित दिया। उन्होंने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कई टिप्स दिए, जिसे महिलाओं ने नोट भी किया।

------------

chat bot
आपका साथी