भगवान भास्कर का महाभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा आज

सूर्य मंदिर विकास परिषद की ओर से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन कार्यक्रम के दूसरे दिन कई आयोजन हुए। सुबह मंडप पूजा षोडस मतृका पूजा प्रात काल 8 से 10 बजे तक व पुन रात्रि 8 से 10 बजे तक की गई। वहीं 10 बजे रात्रि को शैयाधिवास किया गया। समस्त कार्यक्रम पंडित पवन शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:41 AM (IST)
भगवान भास्कर का महाभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा आज
भगवान भास्कर का महाभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा आज

संस, घाटशिला : सूर्य मंदिर विकास परिषद की ओर से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन कार्यक्रम के दूसरे दिन कई आयोजन हुए। सुबह मंडप पूजा षोडस मतृका पूजा प्रात: काल 8 से 10 बजे तक व पुन: रात्रि 8 से 10 बजे तक की गई। वहीं 10 बजे रात्रि को शैयाधिवास किया गया। समस्त कार्यक्रम पंडित पवन शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। जानकारी हो कि गुरुवार को कलश यात्रा निकालने के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। गुरुवार की पूजा में मुख्य रूप से लक्षमीकांत प्यारेलाल, अजीत शर्मा व लालकामेश्वर पांडेय सपत्नी यजमान के रूप में बैठे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देश के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार पूर्णिमा के अवसर पर 31 अक्टूबर को सूर्य नारायण का महाभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूर्णाहुती के बाद दोपहर 11.30 बजे से 12.15 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। समस्त विधि विधान संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर से राजस्थान निवासी पंडित पवन त्रिवेदी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सूर्य मंदिर विकास परिषद के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, सचिव रंजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष लक्षमीकांत प्यारेलाल, सुमन कश्यप, जीतेन्द्र सिंह, अजीत सिंह सहित कई लोगो का विशेष योगदान रहा है।

chat bot
आपका साथी