Kolhan University : कर्मचारियों, डेमोंस्ट्रेटर से लेकर लेक्चरर के ग्रेड पे को मिली हरी झंडी

Kolhan University.कोल्हान विश्वविद्यालय के एक मार्च से खुलने के साथ ही खेल की गतिविधियां भी प्रारंभ हो रही है। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज विभाग द्वारा आगामी 13 मार्च को अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:21 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:21 AM (IST)
Kolhan University : कर्मचारियों, डेमोंस्ट्रेटर से लेकर लेक्चरर के ग्रेड पे को मिली हरी झंडी
कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में वेतन निर्धारण समिति की बैठक की गई।

जमशेदपुर, जासं। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में वेतन निर्धारण समिति की बैठक कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मैट्रिक पास कर चुके विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 1800 रुपए का ग्रेड पे तथा मैट्रिक अनुतीर्ण कर्मचारियों को 1450 का ग्रेड पे का अनुमोदन कर दिया गया है।

इसके अलावा डेमोंस्ट्रेटर से लेक्चरर में ग्रेड पे का अनुमोदन भी कर दिया गया। दूसरी तरफ एबीएम कॉलेज के दो शिक्षक डा. जेपी नारायण व डा. धीरेंद्र द्विवेदी का वेतन निर्धारण करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु उच्च शिक्षा विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। कमेटी द्वारा अनुमोदन के बाद झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय सचिव एवं सीनेट सदस्य विश्वंभर यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय, इंदर बेसरा ने इस कार्य के लिए कुलपति, कुलसचिव व वित्त पदाधिकारी तथा अन्य सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी ये मांगे वर्षो पुरानी थी जो अब तक लागू नहीं हुई थी।

खेल की गतिविधियां भी प्रारंभ हो रही

इधर, कोल्हान विश्वविद्यालय के एक मार्च से खुलने के साथ ही खेल की गतिविधियां भी प्रारंभ हो रही है। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज विभाग द्वारा आगामी 13 मार्च को अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित सिमुलडांगा ग्राम के वाइट फीदर बैडमिंटन अकादमी में होगा। इस टूर्नामेंट में पुरुष, महिला सिंगल्स, डबल्स तथा मिक्स डबल खेल का आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डा. एसपी महालिक ने बताया कि महाविद्यालय हर श्रेणियों में एक ही टीम का पंजीयन करा सकता है। पंजीयन की अंतिम तिथि 06 मार्च हैं। इस टूर्नामेंट में केवल कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय ही भाग ले सकते हैं। पंजीयन के लिए खिलाड़ी वर्कर्स कॉलेज के स्पोट्र्स कोर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैंं।

chat bot
आपका साथी