कदमा गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

जमशेदपुर : कदमा गुरुद्वारा में मंगलवार को गुरु अर्जुन देव जी व गुरु तेगबहादुर जी के प्रकाशोत्सव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Apr 2017 02:47 AM (IST) Updated:Wed, 19 Apr 2017 02:47 AM (IST)
कदमा गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार
कदमा गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

जमशेदपुर : कदमा गुरुद्वारा में मंगलवार को गुरु अर्जुन देव जी व गुरु तेगबहादुर जी के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें गुरुद्वारा की कीर्तन मंडली ने संगत को निहाल किया। रात आठ से नौ बजे तक कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर चला, जिसमें गुरुद्वारा के प्रधान सुखविंदर सिंह व महासचिव मंजीत सिंह कलसी के अलावा डॉ. देवेंद्र सिंह वालिया, प्रीतम सिंह भाटिया, जगजीत सिंह भाटिया, सोनू भाटिया समेत काफी संख्या में सिख संगत शामिल हुई। कलसी ने बताया कि गुरु अर्जुन देव का प्रकाशोत्सव मंगलवार को था, जबकि गुरु तेगबहादुर का प्रकाशोत्सव 16 अप्रैल को था।

chat bot
आपका साथी