साकची गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार Jamshedpur News

गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित दो दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन शनिवार को साकची गुरुद्वारा में शुरू हुआ।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 08:12 PM (IST)
साकची गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार Jamshedpur News
साकची गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित दो दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन की शुरुआत शनिवार को साकची गुरुद्वारा में सुबह हुई। इस मौके पर कथा वाचक भाई सुरजीत सिंह जी ने सिख इतिहास जानकारी संगत को दी।

इसके उपरांत कीर्तनी जत्थे लुधियाना वाले भाई नरेंद्र सिंह, बीबी जसवीर कौर, भाई मनजीत सिंह, भाई जगदीप सिंह जी ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। वहीं मानगो के भाई विक्रम सिंह जी ने कथा कर संगत को निहाल किया। जिसके उपरांत नगर कीर्तन में शामिल स्त्री सभा को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम : जेम्को आजादबस्ती गुरुद्वारा, द्वितीय : मानगो गुरुद्वारा, तृतीय : कदमा, साकची, टिनप्लेट के साथ साथ अन्य स्त्री सभा को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरण किया गया।

इस मौके पर भगवान सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, सुखविंदर सिंह, तरणप्रीत सिंह बन्नी, मनजीत सिंह, दलवीर सिंह, महेंद्र सिंह, तारा सिंह, इंद्रजीत सिंह, दीपक सिंह कमलजीत कौर, दलवीर कौर, सुखजीत कौर, रविंदर कौर आदि उपस्थित थे।   

chat bot
आपका साथी