एक बार फिर ठहर गया बुलियन बाजार जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव

पितृपक्ष समाप्त हाे चुका है। शारदीय नवरात्र का भी शुभारंभ हो चुका है लेकिन तीन दिन से बुलियन बाजार ठहर सा गया है। 24 सितंबर को ही 500 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना उतर गया। चांदी भी 25 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 625 रुपये हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 09:57 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 09:57 AM (IST)
एक बार फिर ठहर गया बुलियन बाजार जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव
खूबसूरत गहने पहनी हुई माडल की प्रतीकात्मक तस्वीर

जमशेदपुर, जासं। पितृपक्ष समाप्त हाे चुका है। शारदीय नवरात्र का भी शुभारंभ हो चुका है, लेकिन तीन दिन से बुलियन बाजार ठहर सा गया है। इस बार नाटकीय अंदाज में एक सप्ताह बाद सोनेका भाव 23 सितंबर को 500 रुपये चढ़ गया था, तो अगले दिन 24 सितंबर को ही 500 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना उतर गया। इसमें चांदी भी 25 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 625 रुपये हो गया था। अगले दिन यह 15 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा। अब सोने-चांदी के भाव स्थिर से हो गए हैं।

आभूषण कारोबारियों का कहना है कि दुर्गापूजा की षष्ठी या सप्तमी में एक बार फिर भाव उछल सकता है, लेकिन कीमत में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। दुर्गापूजा के बाद दीपावली आने वाली है, शायद बुलियन बाजार उसकी तैयारी में जुटा है। संभावना है कि धनतेरस-दीपावली के समय सोने का भाव नीचे भी आ सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा खरीदारी हो। कोरोन के दो वर्ष में धनतेरस-दिवाली आभूषण बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा था। हालांकि आनलाइन आभूषण व सोने की खरीदारी हुई, लेकिन इससे ना ग्राहक संतुष्ट थे, ना दुकानदार। अब सभी को उम्मीद है कि इस बार की धनतेरस आभूषण कारोबारियों के घर भी लक्ष्मी लेकर आएगी।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

27 सितंबर : 50,600 : 49,100 : 39,500 : 610

24 सितंबर : 50,600 : 49,100 : 39,500 : 610

23 सितंबर : 51,100 : 48,500 : 39,900 : 625

17 सितंबर : 50,600 : 48,100 : 39,400 : 600

16 सितंबर : 50,700 : 48,200 : 39,500 : 600

15 सितंबर : 51,300 : 48,800 : 40,000 : 600

14 सितंबर : 51,500 : 49,000 : 40,300 : 600

13 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 600

10 सितंबर : 51,700 : 49,100 : 40,300 : 580

09 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 580

08 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

07 सितंबर : 51,600 : 49,000 : 40,200 : 570

06 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

04 सितंबर : 51,800 : 49,200 : 40,400 : 570

03 सितंबर : 51,900 : 49,300 : 40,500 : 570

02 सितंबर : 51,400 : 48,900 : 40,100 : 560

01 सितंबर : 52,000 : 49,400 : 40,600 : 570

31 अगस्त : 52,300 : 49,700 : 40,800 : 590

29 अगस्त : 52,600 : 50,000 : 41,100 : 590

27 अगस्त : 52,700 : 50,100 : 41,100 : 590

26 अगस्त : 53,000 : 50,400 : 41,300 : 600

25 अगस्त : 52,800 : 50,200 : 41,200 : 600

23 अगस्त : 52,500 : 49,900 : 41,000 : 590

chat bot
आपका साथी