झामुमो ने शुरु की चुनावी तैयारी, समिति पुनर्गठन का काम तेज

ाज्य की मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 10:21 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 10:21 AM (IST)
झामुमो ने शुरु की चुनावी तैयारी, समिति पुनर्गठन का काम तेज
झामुमो ने शुरु की चुनावी तैयारी, समिति पुनर्गठन का काम तेज

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य की मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरु कर दी है। पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में तो मजबूत है ही, शहरी क्षेत्र में भी सेंध लगाने की योजना में है। पार्टी की केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के बाद नगर समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। सांगठनिक बदलाव के साथ ही पार्टी में नए लोगों को जोड़ने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। चुनाव पूर्व हो रहे सांगठनिक बदलाव के तहत अब तक शहर के सात समिति का पुनर्गठन किया जा चुका है, जबकि छह समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य सह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महाबीर मुर्मू और जिला मीडिया प्रभारी बाबू मानसिंह बेसरा ने बताया कि अब साकची, सिदगोड़ा, भुइयांडीह, बारीडीह, गोलमुरी, बिरसानगर समिति का पुनर्गठन किया जा चुका है। सीतारामडेरा समिति का पुनर्गठन किया गया, जबकि बिष्टुपुर समिति का पुनर्गठन किया जाना बाकी है।

---------

कोला मुखी बने झामुमो सीतारामडेरा समिति के अध्यक्ष

सीतारामडेरा स्थित दुसाध भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर पार्टी के संयोजक मंडली द्वारा सीतारामडेरा समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर के पूर्व सासद सुमन महतो और विशिष्ट अतिथि के रुप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह झारखंड युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महाबीर मुर्मू उपस्थित थे। नगर समिति के मुख्य संयोजक दलगोविंद लोहरा की अध्यक्षता व संयोजक सूरज गौड़ के संचालन में समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति के सभी पदों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। सभी पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन किया। नवगठित समिति में कोला मुखी को अध्यक्ष, बासु राव, राजू बोस, रितेश मिश्रा, कोमल कुमार और संतोष पासवान को उपाध्यक्ष, संतोष लाकड़ा को सचिव, राजू पाडया, अशोक कुजूर, मनीष कुमार सिंह, गोपाल कुजूर और शुभम भुइयां को सह सचिव, देवाशीष कर और संतोष सामंत को संगठन सचिव, राज कहर को कोषाध्यक्ष और चंदा भुइया व सागर मिंज को कार्यालय सचिव बनाया गया है। बैठक में धनंजय सिंह, नंटु सरकार, पप्पू उपाध्याय, रमेश सिंह, सोनू सिंह, बलजीत सिंह, राजू झा, ब्रह्मा प्रधान, प्रमोद शुक्ला, सुनील गुप्ता, अशोक सिंह, नंदू सरदार, बब्बन राय, सुबोध कर्मकार, गोपाल महतो, प्रदीप कुमार स्वांसी, उमाकात दास, रंजीत सिंह, डी राकेश राव, करण कालिंदी, राजन कुमार, रूप सिंह सिंकू, युग कुमार दास आदि समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी