झामुमो किसान मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

झामुमो किसान मोर्चा पोटका के अध्यक्ष लव कुमार सरदार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का गुरुवार को पुतला बनाकर सिदो-कान्हु चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:12 AM (IST)
झामुमो किसान मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
झामुमो किसान मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

संसू, जादूगोड़ा : झामुमो किसान मोर्चा पोटका के अध्यक्ष लव कुमार सरदार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का गुरुवार को पुतला बनाकर सिदो-कान्हु चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। सरदार ने बताया कि रघुवर दास ने बेमरो उप चुनाव के दौरान झारखंडियों एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति विवादित टिप्पणी की जिसका झामुमो विरोध करता है। जिला प्रवक्ता सीताराम सोरेन ने बताया कि झारखंडियो के खिलाफ इस अभद्र टिप्पणी को बर्दास्त नही किया जाएगा। रघुवर दास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस टिप्पणी के लिए जल्द माफी मांगे अन्यथा झामुमो आंदोलन शुरू कर देगा। इस बीच प्रखंड अध्यक्ष बृषपती भकत, बुद्धिनाथ, सेख सलीम, अभिजीत भकत प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी