Bharat Band : झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन Jamshedpur News

घाटशिला इलाके में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। कहा कि किसान संगठनों द्वारा आहूत 8 दिसंबर के भारत बंद के कार्यक्रम का झामुमो पूर्ण समर्थन करती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 05:22 PM (IST)
Bharat Band :  झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया किसानों के भारत बंद का समर्थन Jamshedpur News
झामुमो ने किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन किया है।

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जासं। घाटशिला इलाके में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी विधेयक के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आहूत 8 दिसंबर के भारत बंद के कार्यक्रम का झामुमो  पूर्ण समर्थन करती है। 

उन्‍होंने कहा कि किसान विरोधी मोदी सरकार की नीति के खिलाफ भारत बंद में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पूर्वी सिंहभूम सक्रिय भागीदारी निभाएगी।बंद को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंड समिति, जमशेदपुर नगर समिति, जुगसलाई नगर पालिका स्तरीय समिति, मानगो अधिसूचित क्षेत्र स्तरीय समिति एवं चाकुलिया अधिसूचित स्तरीय समिति के सभी अध्यक्ष/सचिव को निर्देश दिया गया है 8 दिसंबर को आहूत भारत बंद में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

पूंजीपतियों को मदद पहुंचाने की मंशा का आरोप

बंद को सफल बनाने में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर निकाय के पदाधिकारी, पार्टी के सभी सदस्‍य, किसान एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पूर्वी सिंहभूम भारत सरकार द्वारा पारित कृषि कानून का विरोध करती है और इस किसान विरोधी कानून का बिल वापस लेने की मांग करती है। भारत की मोदी सरकार किसानों को इस नई नीति के तहत अपने खेत में मजदूरों के रूप में परिणत करने और बड़े औद्यागिक घरानों को किसानों की खेती लायक जमीन और फसल का मालिक बनाने का षडयंत्र रच रही है। इस तरह की नीति का झारखंड मुक्ति मोर्चा कड़ा प्रतिवाद करती है।

chat bot
आपका साथी