चाईबासा विधानसभा स्तर सम्मेलन 29 को, सफल बनाने को झामुमो ने झोंकी ताकत

सदर प्रखंड अंतर्गत झामुमो की तीन पंचायत संयोजक मंडली की बैठक शनिवार को सालीहातु गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो सदर प्रखंड झामुमो संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक सतीश सुंडी ने करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 05:38 PM (IST)
चाईबासा विधानसभा स्तर सम्मेलन 29 को, सफल बनाने को झामुमो ने झोंकी ताकत
म्मेलन में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत झामुमो की तीन पंचायत संयोजक मंडली की बैठक शनिवार को सालीहातु गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो सदर प्रखंड झामुमो संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक सतीश सुंडी ने करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 29अगस्त को झींकपानी में आयोजित संयुक्त सम्मेलन में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में झामुमो केंद्रीय महासचिव सह चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने पार्टी को एक नये सिरे से मजबूत बनाने और नये कार्यकर्ताओं को झामुमो से जोड़ने का आह्वान किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से लोगों की जमीनी समस्याओं से बड़े स्तर पर जुड़ते हुए लोगों की समस्या को दूर करने को कटिबद्ध रहने की बात कही। श्बिरुवा ने कहा कि जनता से जुड़े रहने पर पार्टी संगठन को भी आमलोगों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से नियमित सहयोग मिलेगा। इससे पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत पार्टी बनी रहेगी।

बैठक को मुंडा धर्नुजय देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, डुबलिया बारी, नारायण देवगम, चंद्रमोहन देवगम, हरिश देवगम, जयधर बोयपाई, पप्पू देवगम, सन्नी देवगम, सनातन देवगम आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी