Jharkhand Weather ALERT : झारखंड में 15 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम, राज्य भर में हो रही बारिश

Jharkhand Weather ALERT पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे झारखंड में दिखने लगा है। इससे ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल तक प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Wed, 12 Jan 2022 12:03 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jan 2022 12:03 PM (IST)
Jharkhand Weather ALERT : झारखंड में 15 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम, राज्य भर में हो रही बारिश
Jharkhand Weather ALERT : झारखंड में 15 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम, राज्य भर में हो रही बारिश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को दिनभर बारिश होते रही। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया था। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई थी, जो चिंता का विषय बना रहा। इस मामले को राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी व पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिया है।

बन्ना गुप्ता ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची में येलो अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में 11 से 13 जनवरी तक मेघ गर्जन के साथ हल्की एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है।

झारखंड सरकार इसको लेकर सतर्क हैं और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस पर नजर रखा जाए। विशेष कर इन जिलों के उपायुक्तों को विशेष तौर पर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने आमलोगों से वर्षा, ओलापात और वज्रपात से बचाव करने की अपील करते हुए कहा कि इस दौरान वे पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखे तथा किसान उक्त अवधि में खेतों में नहीं जाएं।

जमशेदपुर में 17 एमएम बारिश हुई

जमशेदपुर शहर में मंगलवार को 17 एमएम बारिश हुई। वहीं, देर रात तक बारिश होते रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान रोजाना बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को भी बारिश होगी। वहीं, 16 जनवरी से मौसम साफ होगा। हालांकि, इस दौरान सुबह व शाम में घना कोहरा छाए रहेगा। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.8 व अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। लगातार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के कारण बढ़ती ठंड से लोग घरों में ही दुबक रहे। सड़कें विरान रही।

chat bot
आपका साथी