कहीं फूलों से लदे, तो कहीं लड्डू से तौले गए झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता Jamshedpur News

Jharkhand Health Minister. जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर काफी खुशी है कि बन्ना गुप्ता ने वह काम कर दिखाया जो आज तक नहीं हुआ। इस मौके पर बन्ना गुप्ता भी काफी खुश दिखे। उन्होंने भी जगह-जगह मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 05:01 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 05:01 PM (IST)
कहीं फूलों से लदे, तो कहीं लड्डू से तौले गए झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता Jamshedpur News
झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता को लड्डू से तौलते कार्यकर्ता। जागरण

जमशेदपुर, जासं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को शहर पहुंचे, तो डिमना चौक पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यूं तो बन्ना गुप्ता हर शनिवार को रांची से जमशेदपुर आते हैं, लेकिन इस बार उनका आगमन खास बन गया।

उनके शहर में प्रवेश करते ही डिमना चौक से कदमा आवास तक दर्जनों स्थान पर जगह-जगह स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने बन्ना गुप्ता को कहीं फूल मालाओं से लाद दिया, तो कहीं उन्हें लड्डू से भी तौला गया। इसकी वजह पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई घोषणा रही, जिसमें उन्होंने कहा था कि सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी जाएगी। रांची में हुई इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे।

जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं की खुशी की खास वजह

जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर काफी खुशी है कि बन्ना गुप्ता ने वह काम कर दिखाया जो आज तक नहीं हुआ। इस मौके पर बन्ना गुप्ता भी काफी खुश दिखे। उन्होंने भी जगह-जगह मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पारडीह काली मंदिर से लेकर सीएच एरिया स्थित साईं मंदिर व कदमा स्थित रंकिणी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय (तिलक पुस्तकालय) में बन्ना गुप्ता का विशेष अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर बन्ना गुप्ता जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद... के नारे लगते रहे।

chat bot
आपका साथी