जमशेदपुर पुलिस को बडी कामयाबीः हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधी पकड़े गए Jamshedpur News

Jamshedpur Crime News. जमशेदपुर की पुलिस को बडी कामयाबी हासिल हुइ है। पुलिस टीम ने परसुडीह और गोविंदपुर इलाके में छापामारी कर हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस की पूछताछ जारी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:25 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:25 PM (IST)
जमशेदपुर पुलिस को बडी कामयाबीः हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधी पकड़े गए Jamshedpur News
गिरफ्तार अपराधी जोजोबेडा से सटे गदरा के घर मे शरण लिए हुए थे।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर की पुलिस को बडी कामयाबी हासिल हुइ है। पुलिस टीम ने परसुडीह और गोविंदपुर इलाके में छापामारी कर हथियारों के जखीरे के साथ 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में आकाश महतो, अमर बच्चा, रंजीत सरदार, अभियांशु समेत अन्य है।

गिरफ्तार अपराधी जोजोबेडा से सटे गदरा के घर मे शरण लिए हुए थे। पुलिस टीम ने घर मे छापामारी कर सभी को दबोचा। आकाश महतो ने मानगो के ओलीडीह के मंगल कॉलोनी में पांच अप्रैल को स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता पर फायरिंग की थी। गोली संचालक की दाहिने पैर में लगी थी। आकाश और अभियांशु के खिलाफ ओलीडीह थाना में जान मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने और रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल अपराधियों गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की आेर से नही की गई है। 10 अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। जितने भी अपराधी पकड़े गए हैं सभी किसी न किसी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। अधिकांश मानगो के रहनेवाले है। ओलीडीह में फायरिंग की घटना के बाद से परसुडीह और गोविंदपुर में फरारी काट रहे थे। बड़ा गिरोह खड़ा कर लिया था।

chat bot
आपका साथी