Jamshedpur News: मानगो नगर निगम ने प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले दुकानों पर मारा छापा...कई दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Jamshedpur News कई दुकानों में पालिथीन थर्माकोल प्लास्टिक का गिलास प्लास्टिक का चम्मच कटोरा थर्माकोल का प्लेट आदि जब्त किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर लोगों को जागरूक करते प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 11:10 AM (IST)
Jamshedpur News: मानगो नगर निगम ने प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले दुकानों पर मारा छापा...कई दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Jamshedpur News: मानगो नगर निगम से लोगों से प्लास्टिक नहीं इस्तेमाल करने की अपील की।

जमशेदपुर, जासं। मानगो नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक व थर्मोकोल को लेकर मंगलवार को कई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब दर्जन भर दुकानों से प्लास्टिक व थर्मोकोल जब्त करते हुए दुकानदारों से 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि अभियान के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी दिनेश्वर यादव के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद टीम ओल्ड पुरुलिया रोड, डिमना रोड के दुकानों, प्रतिष्ठानों, शापिंग माल आदि में जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच किया।

लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील

उन्होंने बताया कि कई दुकानों में पालिथीन थर्माकोल, प्लास्टिक का गिलास, प्लास्टिक का चम्मच, कटोरा, थर्माकोल का प्लेट आदि जब्त किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर लोगों को जागरूक करते प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। छापेमारी अभियान में नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

दुकानदारों ने प्लास्टिक के स्थान पर लकड़ी का सामान बेचना किया शुरू

जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद की ओर से मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव के निर्देश पर मंगलवार को क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पोलीस्टाइरीन एवं विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुएं सहित एकल प्रयोग प्लास्टिक के रोकथाम के लिए गठित निगरानी टीम ने गुरुद्वारा रोड, स्टेशन रोड से बाटा चौक होते हुए जुगसलाई रेलवे फाटक तक जांच अभियान चलाया। जांच में आरबी प्लास्टिक, नारायण भंडार एवं टाफिक बेकरी दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुएं पाए गए। प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त करते हुए दुकानदारों से 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

दुकानदारों ने प्लास्टिक के स्थान पर लकड़ी का सामान बेचना किया शुरू

जुगसलाई में जांच के क्रम में पाया गया कि कई दुकानदारों ने सरकार का नियम का पालन करते हुए अपने दुकानों से प्लास्टिक व थर्मोकोल से बनी वस्तुओं को हटा दिया था। उसके स्थान पर लकड़ी से बने कांटे चम्मच, चाकू, कैंडी स्टिक, पेपर से बने स्ट्रा, थाली, प्लेटें, कप, गिलास एवं पत्ते से बने थाली व कटोरी आदि की बिक्री कर रहे थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि दुकानदारों से अपील की गयी कि वे सरकार की प्लास्टिक मुक्त जुगसलाई मुहिम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि वे दुकान या बाजार आएं तो अपने साथ कपडे या जुट का थैला साथ में लेकर आएं। अभियान में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, लुकेश कुमार सिंह, प्रभारी कर दारोगा ज्ञानेश्वर प्रसाद, प्रभारी कर वसूलक हितनारायण सिंह, सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह, सहेंद्र सिंह, नवीन कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी