Jamshedpur News : भारत धातुकर्म चमत्कारों, आश्चर्यजनक प्रौद्योगिकियों और उत्कृष्ट शिल्प कौशल के लिए जाना जाता

Jamshedpur News जमशेदपुर स्थित सीएसआइआर-एनएमएल में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव पर वेबिनार का आयोजन हुआ। वेबिनार में भारतीय सभ्यता की शुरुआत से ही धातुओं और धातु विज्ञान के महत्व और योगदान के बारे में चर्चा की गई।

By Sanam SinghEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 09:46 PM (IST)
Jamshedpur News : भारत धातुकर्म चमत्कारों, आश्चर्यजनक प्रौद्योगिकियों और उत्कृष्ट शिल्प कौशल के लिए जाना जाता
Jamshedpur News : सीएसआइआर-एनएमएल में अमृत महोत्सव पर वेबिनार।

जासं, जमशेदपुर : सीएसआइआर-एनएमएल में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव पर वेबिनार का आयोजन विज्ञान भारती, झारखंड चैप्टर व एनएमएल के सहयोग किया गया। एनएमएल के निदेशक डा. इंद्रनील चट्टोराज ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के विषय पर चर्चा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारतीय सभ्यता की शुरुआत से ही धातुओं और धातु विज्ञान के महत्व और योगदान के बारे में चर्चा की।

कई वैज्ञानिक हुए शामिल

कार्यक्रम का आयोजन डा.जेके पांडे (मुख्य वैज्ञानिक, सीआएसआर-सीआइएमएफआर, धनबाद), डा. अरविंद सिन्हा (मुख्य वैज्ञानिक और सलाहकार प्रबंधन, सीएसआइआर-एनएमएल) डा. टी.बी सिंह (सचिव विज्ञान भारती, झारखंड चैप्टर) और डा. एके सिंह (अध्यक्ष, विज्ञान भारती, झारखंड चैप्टर) के सहयोग से आयोजित किया गया। एनएमएल वरिष्ठ वैज्ञानिक स्नेहाशीष त्रिपाठी द्वारा भारत की महान धातुकर्म विरासत विषय पर एक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत 3000 से अधिक वर्षों से धातु विज्ञान में अग्रणी और निर्माता है। भारत धातुकर्म चमत्कारों, आश्चर्यजनक प्रौद्योगिकियों और उत्कृष्ट शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में वूट्ज़ स्टील का आपूर्तिकर्ता रहा है। उन्होंने मोहनजोदड़ों, हड़प्पा सभ्यता (2500 ईसा पूर्व) से लेकर हाल के समय तक विभिन्न कालखंडों में धातुओं और पत्थरों के अनुप्रयोग के माध्यम से सभ्यता-वार विकास पर चर्चा की।

आरडी टाटा हाई स्कूल में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आरडीटाटा हाई स्कूल में शनिवार को रौनक देखी गई। मौका था वर्ष 1965 से लेकर 1970 बैच के छात्रों द्वारा आयोजित मिलन समारोह का। इस मौके पर लगभग 30 छात्र शामिल हुए, जो यहां पर पूर्व में पढ़ाई कर चुके हैं। फिलहाल इसमें से अधिकांश दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। वहीं, जमशेदपुर में भी सेवा दे रहे हैं। डा. केके सहगल जमशेदपुर के जाने-माने डाक्टर हैं। वे सरायकेला-खारसावां जिले के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम जिले में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं, शाम में जी टाउन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पुराने दिनों को याद किया और खूब मस्ती की। इस अवसर रिटायर्ड ब्रिगेडियर अजय, रिटायर्ड कर्नल चतुर्भुज नाथ, पीसी पात्रा, बीरेंद्र पांडे, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जयदेव उपाध्याय, अशोक कुमार, सुदेश दत्त पांडे, डा. ब्रिज किशोर, डा. विमल शरण, डा. केके सहगल, हेमंत जयसवाल, डा. उदय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी