Jamshedpur Crime News: अवैध गांजे का कारोबार करने वाला नौ महीने से था फरार, पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया

Jamshedpur Crime News गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में फरार मुंशी मुहल्ला निवासी आरोपित मो. आरिफ को गिरफ्तार किया है। वह मामले में नौ माह से फरार था। उसके विरुद्ध 10 अक्टूबर 2021 को उलीडीह थाना में प्राथमिकी की गई थी।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 07:29 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 07:29 AM (IST)
Jamshedpur Crime News: अवैध गांजे का कारोबार करने वाला नौ महीने से था फरार, पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया
Jamshedpur Crime News: नौ महीने बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

जमशेदपुर, जासं। मानगो के उलीडीह थाना की पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में फरार मुंशी मुहल्ला निवासी आरोपित मो. आरिफ को गिरफ्तार किया है। वह मामले में नौ माह से फरार था। उसके विरुद्ध 10 अक्टूबर 2021 को उलीडीह थाना में प्राथमिकी की गई थी। उस पर मारपीट और गांजा की खरीद-बिक्री मामले में पहले से भी प्राथमिकी दर्ज है।

गोविंदपुर की महिला पुत्र समेत लापता, भतीजा पर अपहरण की प्राथमिकी

जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र जोजोबेड़ा पूनम अपार्टमेंट निवासी सुशील कुमार की पत्नी पांच साल के पुत्र के साथ लापता है। स्वजनों ने खोजबीन की। जानकारी मिली कि सुशील का मुंहबोला भतीजा ही उसकी पत्नी ओर पुत्र को गलत नीयत से अपहरण कर लिया है मामले में आलोक राज के विरुद्ध गोविंदपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपित बिहार के गया जिले के गुरुवा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह गोविंदपुर में ही महिला के घर से कुछ ही दूरी पर किराए के मकान में रहता था। मजदूरी करता था। घटना के बाद से वह फरार है। सुशील कुमार काम से बाहर गया था जब वह वापस लौटा तो पत्नी और पुत्र को गायब पाया।

पारडीह में पंक्चर होने से कार हुई अनियंत्रित, बाल-बाल बचे लोग

जमशेदपुर। मानगो पारडीह मुख्य मार्ग पर पंक्चर होने से कार अनियंत्रित होकर नाली पर चढ़ गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। अधिक चोट नहीं लगी। कार रांची से जमशेदपुर आ रही थी। पारडीह के पास जब कार पहुंची तो अचानक टायर पंक्चर हो गए। कार तेज रफ्तार में थी जब तक चालक कार रोकता। कार सड़क किनारे नाली पर चढ़ गई। जानकारी पर सिटी पेट्रोलिंग की पुलिस मौके पर पहुंची। कार को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया।

गोलमुरी में कार पार्किंग विवाद में हुई फायरिंग मामले के आरोपित फरार

जमशेदपुर। गोलमुरी मुस्लिम बस्ती में पार्किंग विवाद को लेकर वसीम की कार में तोड़फोड़ करने और गोली फायरिंग किए जाने के मामले में रेहान और उसके भाई फुरकान की पुलिस को तलाश है। दोनों के विरुद्ध गोलमुरी थाना में मो. वसीम की शिकायत पर जान मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक नाइन एमएम का पिस्तौल बरामद किया है। बुधवार रात को वसीम की कार में रेहान, फुरकान समेत अन्य ने तोड़फोड़ की थी। विरोध पर फायरिंग की गई थी। संयोगवश गोली मिस फायर हो गई।

chat bot
आपका साथी