Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में फंदे से लटका मिला एयर होस्टेस का शव, जनवरी में किया था प्रेम विवाह

Jamshedpur Crime News पुत्री की मौत की जानकारी पर उसके माता-पिता और बहन शुक्रवार देर रात बिरसानगर पहुंचे। मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच की मांग बिरसानगर थाना की पुलिस से की है। वहीं बलवीर सिंह 15 दिन पहले अपनी पत्नी

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 09:43 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 09:43 AM (IST)
Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में फंदे से लटका मिला एयर होस्टेस का शव, जनवरी में किया था प्रेम विवाह
Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में फंदे से लटका मिला एयर होस्टेस का शव, जनवरी में किया था प्रेम विवाह

जमशेदपुर, जासं। बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन संख्या चार के निवासी न्यू टेंट हाउस के मालिक बलबीर सिंह की छोटी बहू सलोनी नायडू का शव शुक्रवार सुबह पुलिस ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे झूलता हुआ पाया। सी सलोनी ने रवि सिंह भामरा से जनवरी में प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों की स्वजनों की रजामंदी से शादी की गई थी। सलोनी एयर इंडिगो में एयर होस्टेस थी। लाकडाउन के कारण काम से बिठा दिया गया था। उसके स्वजन पहले सोनारी आदर्शनगर में रहते थे। वर्तमान में मध्यप्रदेश के इंदौर में रहते है।

मायके वालों ने मौत को बताया संदिग्ध

पुत्री की मौत की जानकारी पर उसके माता-पिता और बहन शुक्रवार देर रात बिरसानगर पहुंचे। मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच की मांग बिरसानगर थाना की पुलिस से की है। वहीं बलवीर सिंह 15 दिन पहले अपनी पत्नी, बड़ी बहू और बच्चों के साथ एक समारोह में शामिल होने विजयवाड़ा गए हुए है। जानकारी पर सभी वापस लौट रहे है।बिरसानगर थाना की पुलिस को पूछताछ में रवि सिंह ने बताया कि गुरुवार रात सलोनी को वह लेकर जोन नंबर नौ के निवासी विवेक के घर गया था। जहां से तीनों देर रात 10 बजे अपने घर लौट गए। विवेक कुछ समय बाद अपने घर चला गया। वहीं पति-पत्नी खाना खाने के बाद सोने चले गए।

रवि सिंह से पूछताछ जारी

रात ढाई बजे सलोनी बाथरूम जाने की बात कहते हुए कमरे से निकली, लेकिन काफी समय तक वापस नहीं लौटी। वह पत्नी को खोजने गया। देखा कि मां का कमरा अंदर से बंद है। दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया, नहीं खुलने पर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो सलोनी को पंखे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना स्वजनों को दी। इधर, सलोनी की मौत का मामला गहराता जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिरसानगर थाना की पुलिस के अनुसार रवि सिंह भामर पहले तल्ले और उनके बड़े भाई दूसरे तल्ले में रहते है। सलोनी के मायके पक्ष वालों ने अभी लिखित रूप से कुछ नहीं दिया है। पुलिस रवि सिंह भामर से पूछताछ कर रही है कि ऐसा क्या हुआ जो सलोनी ने खुदकुशी कर ली। कुछ तो कारण होगी।

chat bot
आपका साथी