Clean survey 2020 स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जमशेदपुर राजधानी रांची से आगे Jamshedpur News

Clean survey 2020 स्वच्छ सर्वेक्षण 2020. स्वच्छ सर्वेक्षण लीग-2020 में जमशेदपुर झारखंड की राजधानी रांची से आगे है। धनबाद पहले नंबर पर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 04:24 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 04:24 PM (IST)
Clean survey 2020  स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जमशेदपुर राजधानी रांची से आगे Jamshedpur News
Clean survey 2020 स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में जमशेदपुर राजधानी रांची से आगे Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur ahead jharkhand statecapital Ranchi in Clean survey 2020 केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण लीग-2020 का ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। जमशेदपुर अक्षेस की टीम लगातार बाजार, चौक चौराहों, मॉल व दुकान में जाकर आम जनता से फीडबैक ले रही है। 

जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि 28 जनवरी तक जमशेदपुर अक्षेस 40236 लोगों का फीडबैक लेकर राजधानी रांची (8056 फीडबैक) से काफी आगे है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दर्जनों दुकान, मॉल तथा शिक्षण संस्थानों में लोगों का फीडबैक लिया गया। धनबाद के बाद दूसरे नंबर पर जमशेदपुर तथा तीसरे नंबर पर राजधानी रांची शामिल है। भारती ने बताया कि आम जनता हेल्प लाइन नंबर 1969, स्वच्छता एप, कॉल के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पोर्टल और वोट फार योर सिटी एप से अपना फीडबैक देकर शहर को नंबर वन बना सकते हैं। केंद्रीय टीम सफाई से जुड़े तीन सवालों के जवाब भी पूछ सकती है। जवाब अपने अनुभव के आधार पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक शहर के लिए फीडबैक देना है। 
28 जनवरी तक लोगों द्वारा किए गए फीडबैक 
जमशेदपुर - 40236  रांची     - 8056  जुगसलाई - 2773  मानगो    - 2753  आदित्यपुर - 1551  चाकुलिया - 1328  सरायकेला - 904  चाईबासा  - 434   चक्रधरपुर - 350  
chat bot
आपका साथी